फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Women will share love amidst swings, henna, and Ghevar.

Gurugram News: झूले, मेहंदी, घेवर के संग प्यार साझा करेंगी महिलाएं

Tue, 04 Aug 2026 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Women will share love amidst swings, henna, and Ghevar.
हरियाली तीज उत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रहीं, झूले डाले जाएंगे, फैशन शो और रैंप वाॅक भी होगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर की हाईराइज सोसाइटियों में हरियाली तीज उत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। शहर की कामकाजी नई पीढ़ी सोलह शृंगार के मायने समझने को तैयार हैं। झूले डाले जाएंगे मगर सावन क्वीन के लिए फैशन शो और रैंप वाॅक भी होगा। म्यूजिकल चेयर और डांस की मस्ती के बीच परंपरागत हरी-हरी चूड़ियां, मेहंदी, सोलह शृंगार के बीच रोजमर्रा के जीवन की थकान को सावन की मस्ती में उतारने की तैयारी में महिलाएं जुटी हैं। शहर की अधिसंख्य सोसाइटियों में कहीं क्लब, तो कहीं पार्क में हरियाली तीज का उत्सव मनाया जा रहा है। सोसाइटियां हर साल हरियाली तीज पर महिलाओं की मस्ती से खिल उठती हैं, इस साल भी पूरी तैयारी है। हरियाली तीज 15 अगस्त को है। ज्यादातर जगहों पर यह उत्सव 15 अगस्त को ही होगा मगर कुछ जगहों पर इसके पहले या बाद में भी आयोजित किया जा रहा है।

हम लोग 16 अगस्त को सोसाइटी के क्लब हाउस में हरियाली तीज मनाएंगे। संगीत, नृत्य और झूले के साथ पारंपरिक व्यंजन और फन गेम भी कार्यक्रम में रहेंगे।
- चयनिका खोंसला, मानसून ब्रिज, सेक्टर-78


हम शिव पार्वती पूजन के बाद देश की लोक संस्कृति पर आधारित राजस्थानी, हरियाणवी लोक नृत्य, तीज क्वीन प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर, तंबोला आदि कार्यक्रम करेंगे।
विज्ञापन

- सुशीला दलाल, राइजिंग होम्स, सेक्टर-92


हमारे यहां सोलह शृंगार की थीम होती है। परंपरागत आउटफिट में रैंप वॉक में सावन क्वीन चुनी जाएगी। हर उम्र की महिला इसमें शामिल हो सकेंगी। 15 अगस्त को तीज उत्सव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वनीता सखुजा, डीएलएफ प्राइमस, सेक्टर-82


15 अगस्त को हरियाली तीज का कार्यक्रम सोसाइटी के पार्क मेंं करेंगे। कई स्टॉल होंगे। डांस, गाना और गेम्स कराएंगे। परंपराओं के साथ जुड़ने का मौका नई पीढ़ी को मिलेगा।
-कृति शर्मा, रहेजा वेदांता, सेक्टर-108
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed