फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Construction work on the main road in Rathiwas has begun.

Gurugram News: राठीवास में मुख्य रास्ते का निर्माण कार्य शुरू

Tue, 04 Aug 2026 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Construction work on the main road in Rathiwas has begun.
पटौदी। पटौदी खंड के गांव राठीवास में ग्राम पंचायत सदस्यों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में गांव के मुख्य रास्ते का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। ग्राम सरपंच एवं सरपंच संघ एसोसिएशन अध्यक्ष सुमन देवी ने नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। सरपंच सुमन देवी ने बताया कि दिनोकरी टैम्पो स्टैंड से सिधरावली गांव की सीमा तक के इस मुख्य फिरनी वाले रास्ते को सीसी रोड के रूप में पक्का किया जाएगा। इसकी लंबाई लगभग डेढ़ किलोमीटर है एवं लागत डेढ़ करोड़ के आसपास आएगी। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य सीएसआर फंड के माध्यम से किया जा रहा है। इस रास्ते के पक्का हो जाने से गांव राठीवास के ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के गांवों को भी फायदा होगा क्योंकि यह रास्ता आकेडा, सिधरावली, पथरेड़ी, राठीवास राजपूत गांवों से जोड़ने का काम करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed