सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   CITU announced a big demonstration on Labor Day

Gurugram News: मजदूर दिवस पर बड़ा प्रदर्शन करने का सीटू ने किया ऐलान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
CITU announced a big demonstration on Labor Day
विज्ञापन
मानेसर। औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में मजदूरों की समस्याओं को लेकर सीटू यूनियन ने एक मई को मजदूर दिवस पर बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। हाल ही में मानेसर में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर श्रमिकों और पुलिस के बीच हुए विवाद के बाद गिरफ्तार किए गए मजदूरों की रिहाई की मांग भी की जाएगी।
Trending Videos

यूनियन का कहना है कि उद्योगों में मजदूरों का शोषण हो रहा है, उन्हें न्यूनतम वेतन नहीं मिल रहा है और छुट्टी के दिन ओवरटाइम करवाकर भी सिर्फ सिंगल पेमेंट दिया जा रहा है। सीटू प्रदेश महासचिव जय भगवान इस आंदोलन में शामिल होंगे। यूनियन के उपप्रधान सतवीर सिंह ने बताया कि यह प्रदर्शन कमला नेहरू पार्क में किया जाएगा और इसमें अन्य यूनियनें भी शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि मानेसर में गिरफ्तार मजदूरों को रिहा किया जाए और कंपनियों में मजदूरों का शोषण बंद हो। साथ ही उन्होंने कहा कि गुरुग्राम जैसे महंगे शहर में 12 हजार रुपये वेतन में जीवन चलाना बहुत मुश्किल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed