सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   City Turns into a Garbage Dump Due to Sanitation Workers' Strike

Gurugram News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से कूड़े में तब्दील हुआ शहर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
City Turns into a Garbage Dump Due to Sanitation Workers' Strike
हथीन नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर नारेबाजी की
विज्ञापन
-गली-मोहल्ले व बाजारों में जगह जगह लगे कूड़े के ढेर, नालियां गंदगी से लबालब
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका में नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की लगातार तीसरे दिन जारी हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। हड़ताल का सीधा असर शहर के गली-मोहल्लों और मुख्य बाजारों में देखने को मिल रहा है, जहां कूड़े के ढेर लग गए हैं और नालियां गंदगी से लबालब भरी हुई हैं।
नगर पालिका कर्मचारियों की यूनियन के आह्वान पर सभी सफाई कर्मचारी पिछले तीन दिनों से पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। इस दौरान कर्मचारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वादाखिलाफी के आरोप लगा रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसके चलते उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। हड़ताल के कारण शहर के सभी वार्डों में कचरा उठान का कार्य बंद है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य बाजारों में भी सफाई न होने के कारण सड़कों पर कूड़े के ढेर जमा हो गए हैं, जिससे दुर्गंध फैल रही है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी नेता मुकेश ने बताया कि यदि सरकार उनकी यूनियन के साथ प्रदेश स्तर पर बातचीत नहीं करती है, तो 5 मई तक निर्धारित हड़ताल को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इससे पहले कर्मचारियों ने दो दिन की भूख हड़ताल भी कर चुके हैं। जो 8-8 घंटे की रही, लेकिन उसके बावजूद सरकार की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली। वर्तमान में 1 और 2 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर यह राज्यव्यापी हड़ताल की।
प्रधान मुकेश कुमार चावरिया और अन्य पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार जल्द बातचीत के लिए आगे नहीं आती, तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन रूप ले सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके लिए पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी, न कि सफाई कर्मचारियों की। हड़ताल में आउटसोर्स, ठेकेदार और नियमित सभी श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed