{"_id":"6a68b12f7607973e8100d108","slug":"cleanliness-drinking-water-and-digital-resources-in-schools-will-be-monitored-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96009-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्कूलों में स्वच्छता, पेयजल और डिजिटल संसाधनों की होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्कूलों में स्वच्छता, पेयजल और डिजिटल संसाधनों की होगी निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूलों की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने जिला अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी स्कूलों की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने जिला अधिकारियों और स्कूल मुखियाओं को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने कहा है कि विद्यार्थियों को साफ, सुरक्षित और अच्छा पढ़ाई का माहौल मिलना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विभाग ने सभी स्कूलों में कक्षाओं, शौचालयों, स्कूल परिसर और पानी की टंकियों की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विद्यार्थियों को साफ पेयजल उपलब्ध कराने और पूरे स्कूल परिसर को स्वच्छ रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। बारिश के मौसम को देखते हुए जलभराव, गंदगी और मच्छरों से बचाव के लिए भी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
शिक्षा विभाग ने यह भी कहा है कि स्कूलों में लगे डिजिटल बोर्ड और अन्य डिजिटल संसाधनों का नियमित उपयोग किया जाए, ताकि पढ़ाई आसान, रोचक और बेहतर बन सके। शिक्षकों को तकनीक का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा स्कूलों में चल रहे छोटे-मोटे मरम्मत और निर्माण कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत के अनुसार, स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सहयोग से भवन, कक्षाओं और अन्य जरूरी सुविधाओं से जुड़े काम प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएंगे। विभाग ने अधिकारियों से सभी कार्यों की नियमित निगरानी करने और उपलब्ध संसाधनों का सही उपयोग सुनिश्चित करने को कहा है।