{"_id":"69ac0c8658982bd0cf10004c","slug":"cm-invites-singapore-investors-to-invest-in-haryana-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81447-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सीएम ने सिंगापुर के निवेशकों को हरियाणा में निवेश करने के लिए किया आमंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सीएम ने सिंगापुर के निवेशकों को हरियाणा में निवेश करने के लिए किया आमंत्रित
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। सिंगापुर इंडिया बिजनेस फोरम के अध्यक्ष प्रसून मुखर्जी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा में औद्योगिक निवेश और व्यापारिक सहयोग को लेकर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर के निवेशकों को हरियाणा में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने और निवेशकों को बेहतर माहौल देने के लिए लगातार काम कर रही है।
सरकार पारदर्शी नीतियों, आसान प्रक्रियाओं और मजबूत बुनियादी ढांचे के जरिये निवेश को प्रोत्साहित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में निवेश करने वाले निवेशकों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। साथ ही उनके हितों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि उद्योग बढ़ने से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राज्य की आर्थिक प्रगति को भी गति मिलेगी।
बैठक में गुरुग्राम में सिंगापुर इंडिया बिजनेस फोरम का बिजनेस सेंटर बनाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे सिंगापुर की कंपनियों को हरियाणा में निवेश करने और कार्यालय खोलने में सुविधा मिलेगी। इससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध भी मजबूत होंगे। इस दौरान बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos