सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Voter list will not change after March 9

Gurugram News: 09 मार्च के बाद नहीं बदलेगी मतदाता सूची

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
Voter list will not change after March 9
विज्ञापन
ड्राफ्ट लिस्ट तैयार, 09 मार्च तक दावे व आपत्ति दर्ज करा सकते हैं नागरिक
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जिले में पंचायत उपचुनाव 2026 के तहत मतदाता सूची तैयार की जा रही है। जिले की 11 पंचायतों व सोहना पंचायत समिति में उपचुनाव करवाए जाने हैं। मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन किया जा चुका है। सोमवार 09 मार्च तक दावे व आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अजय कुमार ने बताया कि पंचायती राज संस्थानों की वोटर लिस्ट तैयार करने के लिए एक समयबद्ध कार्यक्रम जारी किया गया है। 19 फरवरी से 28 तक वार्ड अनुसार वोटर लिस्ट का प्रारूप तैयार किया गया। इसके उपरांत 02 मार्च को प्रारूप वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया गया है, जिले की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रकाशित वोटर लिस्ट से संबंधित दावे और आपत्तियां सोमवार 09 मार्च तक दर्ज की जाएंगी, जिनका निपटारा 12 मार्च तक होगा। अपील दायर करने की अंतिम तारीख 16 मार्च है, और अपील का निपटारा 19 मार्च तक होगा। अंतिम वोटर लिस्ट 27 मार्च को प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी, ताकि पंचायत चुनाव निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न हो सकें। निर्धारित समय तक अगर किसी ने अपनी आपत्ति तथा दावे दर्ज नहीं करवाए तो उसके बाद किसी भी प्रकार की सुनवाई नहीं की जाएगी।



यहां होंगे उपचुनाव
पटौदी ब्लॉक में गांव बासपदमका में सरपंच पद के लिए, गुरुग्राम ब्लॉक के गांव माकड़ौला में वार्ड 9, फर्रूखनगर ब्लॉक में गांव अलमदी में वार्ड 9, झांझरोला खेड़ा में वार्ड 2 में पंच पद के लिए उपचुनाव होंगे। इसी प्रकार सोहना ब्लॉक में पंचायत समिति मेंबर के लिए वार्ड 5 व पंच पद के लिए गांव बादशाहपुर ठेठर में वार्ड संख्या 3, बिल्हाका में वार्ड संख्या 6, खूंटपूरी में वार्ड संख्या 7, महेंद्रवाडा में वार्ड संख्या 3, रानीका सिंघोला में वार्ड संख्या 6, रिठोज में वार्ड संख्या 14 तथा सहजावास के वार्ड 1 में उपचुनाव होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed