{"_id":"69ac2019adc565b33d08747b","slug":"school-chairman-arrested-for-playing-with-the-future-of-girl-students-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81456-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाला स्कूल चेयरमैन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाला स्कूल चेयरमैन गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन के रिमांड पर लिया, सीबीएसई की फर्जी मान्यता दिखाकर चला रहा था निजी स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के मामले में पुलिस ने सेक्टर-9बी स्थित एजुक्रस्ट इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-9 निवासी विनय कटारिया (38) के रूप में हुई है। आरोपी चेयरमैन द्वारा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की फर्जी मान्यता दिखाकर स्कूल संचालित किया जा रहा था। मामले में अन्य आरोपी फरार हैं।
न्यू कॉलोनी निवासी राजेंद्र सिंह ने सेक्टर-9 थाने में दी शिकायत में बताया कि बेटी सेक्टर-9बी स्थित एजुक्रस्ट इंटरनेशनल स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ती है। स्कूल प्रबंधन ने दाखिले के दौरान दावा किया था कि उनका स्कूल सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है। उनकी बेटी की पढ़ाई के लिए स्कूल प्रबंधन ने ट्यूशन फीस, इमारत फंड, परीक्षा शुल्क, कंप्यूटर शुल्क विभिन्न मदों में नियमित रूप से लिया।
10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के समय बेटी को प्रवेश पत्र उपलब्ध नहीं कराया गया। ऐसे में उनकी बेटी के साथ ही स्कूल में पढ़ने वाले अन्य बच्चे भी 10वीं कक्षा की पहली परीक्षा नहीं दे सके। जांच करने पर शिकायतकर्ता को पता चला कि स्कूल सीबीएसई से संबद्ध नहीं है और न ही मान्यता प्राप्त है। जो पंजीकरण नंबर बताया गया वह भी गलत है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने स्कूल के चेयरमैन विनय कटारिया, प्रधानाचार्य रिद्धिमा कटारिया, उप प्रधानाचार्य सिमर बत्रा, कोऑर्डिनेटर सोनिया सहित अन्य संबंधित स्टाफ सदस्यों के खिलाफ धारा 318(4), 316(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।
गिरफ्तार आरोपी व स्कूल चेयरमैन विनय कटारिया ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह पिछले आठ साल से सेक्टर-9बी में एजुक्रस्ट इंटरनेशनल स्कूल चला रहा है। उक्त स्कूल को सीबीएसई से आठवीं कक्षा तक की मान्यता है। उसने रुपये कमाने के लालच में 10वीं कक्षा की फर्जी मान्यता दिखाकर 25 बच्चों को नौवीं कक्षा व 10वीं कक्षा में दाखिला दिया था। जांच अधिकारी एएसआई हरीश ने बताया कि मामले में जांच व कार्रवाई अपराध शाखा मानेसर की पुलिस द्वारा जा रही है।
-- --
स्कूल चेयरमैन विनय कटारिया को शनिवार को अदालत में पेश करके पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से स्कूल की फर्जी मान्यता सहित मामले से जुड़ी अन्य जानकारी हासिल की जाएगी। मामले में नामजद अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
Trending Videos