{"_id":"69ac3f01a398d0a8bf03a681","slug":"cm-flying-officer-caught-student-cheating-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81499-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सीएम फ्लाइंग ने नकल करते पकड़ा छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सीएम फ्लाइंग ने नकल करते पकड़ा छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में लापरवाही बरतने वालों पर सख्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाओं के दौरान ड्यूटी में लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाई है। नाथूपुर स्थित परीक्षा केंद्र में एक छात्र को स्मार्टफोन के साथ नकल करते हुए पकड़ा गया है। छात्र का अनफेयर मीन चालान काटा गया है। यह कार्रवाई बोर्ड चेयरमैन के उड़नदस्ते ने की है।
बोर्ड अध्यक्ष की अचानक की गई फ्लाइंग निरीक्षण में कई जिलों के परीक्षा केंद्रों गुरुग्राम, भिवानी, झज्जर और चरखी दादरी के कुछ केंद्रों पर अनियमितताएं देखने को मिलीं। इसमें गुरुग्राम स्थित नाथूपुर गांव के एक परीक्षा केंद्र में सुपरवाइजर की लापरवाही के कारण उन्हें तुरंत ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया।
वहीं, पटौदी स्थित पंचगांव केंद्र दो सुपरवाइजरों को इसी कारण हटा दिया गया। बोर्ड प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। अब हर परीक्षा केंद्र पर चौकसी और अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
Trending Videos