सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The construction of the Tower of Justice is in its final stages.

Gurugram News: अंतिम चरण में है टावर ऑफ जस्टिस का निर्माण कार्य

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
The construction of the Tower of Justice is in its final stages.
विज्ञापन
निर्माण होने से जिला अदालत के सभी न्यायाधीश एक ही जगह पर आ जाएंगे
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। 2017 से चल रहे टॉवर ऑफ जस्टिस का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। कुछ ही महीने में इसका कार्य पूरा हो जाएगा। टावर ऑफ जस्टिस के निर्माण होने से जिला अदालत के सभी न्यायाधीश एक ही जगह पर आ जाएंगे। मौजूदा समय में जिला अदालत परिसर के साथ, विकास सदन और लघु सचिवालय में न्यायाधीश बैठ रहे हैं। अलग-अलग जगह न्यायाधीश के होने से अधिवक्ताओं के साथ ही वादियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

एक ही जगह होगा सभी अदालतों का रिकॉर्ड
टावर ऑफ जस्टिस के निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सभी अदालतों का रिकॉर्ड एक ही जगह रखा जाएगा। गुरुग्राम पूरे प्रदेश की सबसे बड़ी बार है। 12 हजार से ज्यादा अधिवक्ता रजिस्टर्ड हो चुके हैं। 2017 से टावर ऑफ जस्टिस का निर्माण कार्य चल रहा है। बीच में कुछ समय के लिए इसका कार्य रुक गया था। 2020 में बिल्डिंग बनकर तैयार होनी थी। इसी दौरान स्वचालित सीढ़ियों के साथ ही मल्टीलेवल पार्किंग का कार्य भी इस प्रोजेक्ट में जोड़ दिया गया था। इसके बाद इसका बजट 79 करोड़ से बढ़ाकर 130 करोड़ रुपये कर दिया गाय। बजट के आवंटन देरी की वजह से कुछ समय तक निर्माण कार्य रुक गया था। उम्मीद है कि चार महीने के अंदर ही टॉवर ऑफ जस्टिस का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा। गर्मियों के अवकाश के बाद न्यायाधीश नई अदालत में बैठ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
टावर ऑफ जस्टिस के बचे हुए कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है। निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए सभी टीमों को लगाया गया है। - चरणजीत सिंह राणा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed