सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   History questions confused people, faces lit up after seeing Home Science paper

Gurugram News: इतिहास के सवालों ने उलझाया, होम साइंस के पेपर देख खिले चेहरे

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
History questions confused people, faces lit up after seeing Home Science paper
विज्ञापन
छात्र बोले, पाठ्यक्रम के अनुसार आया पेपर, कड़े पेहरे में विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में शनिवार को छात्रों ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) दोनों बोर्ड के छात्र परीक्षा में बैठें। हरियाणा बोर्ड की कक्षा 10वीं के छात्रों ने कंप्यूटर, फिजिकल एजुकेशन, होम साइंस और संस्कृत विषय का पेपर दिया। वहीं, सीबीएसई बोर्ड के कक्षा दसवीं के छात्र सोशल साइंस विषय की परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षाओं को लेकर अनुशासन और नकल रहित परीक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती नजर आई।
परीक्षा के बाद केंद्रों के बाहर निकालने वाले हरियाणा बोर्ड के छात्रों ने बताया कि होम साइंस और फिजिकल एजुकेशन का पेपर कठिन नहीं आया था। पेपर सिलेबस के अनुसार होने की वजह से पेपर समय से पहले ही पूरा हो गया था। वहीं, सीबीएसई बोर्ड के छात्रों ने बताया कि सामाजिक विज्ञान के छात्रों ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान था, लेकिन इतिहास के सवालों ने थोड़ा उलझा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

हरियाणा बोर्ड - आसान था पेपर, अच्छे अंक आने की उम्मीद
होम साइंस का पेपर आसान था, इसमें पास होने का पूरी उम्मीद हैं। ज्यादातर सवाल अभ्यास के आधार पर ही आया था। - जानवी, कक्षा 10वीं

परीक्षा को लेकर अच्छी तैयारी की थी, जिसकी वजह से पेपर में अच्छे अंक आने की उम्मीद है। - पायल ,कक्षा 10वीं

फिजिकल एजुकेशन का पेपर समय से पहले ही पूरा हो गया था, इस पेपर में पास होने की उम्मीद है। - अंजली,कक्षा 10वीं

परीक्षा से पहले घबराहट हो रही थी लेकिन पेपर के बाद आत्मविश्वास बढ़ गया है। - संध्या, कक्षा 10वीं

सीबीएसई बोर्ड - पेपर खत्म होने के बाद मिला सुकून


सामाजिक विज्ञान का पेपर न आसान था और न ही मुश्किल। पेपर खतम होने के बाद सुकून मिला है। - सुभाष, कक्षा 10वीं

दो-तीन सवालों में सोचना पड़ा था लेकिन पेपर समय पर पूरा हो गया था। - सुप्रिया, कक्षा 10वीं

पेपर में इतिहास वाला भाग मुश्किल आया था, इसलिए पेपर करने में थोड़ा कठिनाई आई थी, लेकिन पेपर में अच्छे अंक आने की उम्मीद है। - कशिश, कक्षा 10वीं

पेपर सिलेबस के अनुसार ही आया था, जिससे पेपर आसानी से पूरा हो गया। वहीं पेपर के दौरान समय का प्रबंधन जरूरी था। - कृतिका, कक्षा 10वीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed