सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Municipal Corporation advertised to nominate women sanitation workers

Gurugram News: महिला सफाई मित्रों को सम्मानित करेगा नगर निगम

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation advertised to nominate women sanitation workers
विज्ञापन
-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेक्टर-29 के ऑडिटोरियम में 1000 से अधिक महिला मित्र जुटेंगी
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की मेयर हर जोन की पांच-पांच महिला मित्रों को सम्मानित करेगी। यह कार्यक्रम रविवार को सेक्टर-29 ओपन थिएटर में होगा। जिसमें शामिल होने के लिए चारों जोन की एक हजार से अधिक महिला सफाई मित्रों को निमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही उनके स्वास्थ्य के प्रशिक्षण के लिए शिविर लगाया जाएगा। इसमें नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी रहेंगे। नगर निगम की ओर से आठ दिन लगातार अलग-अलग जोन में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें वार्ड के हिसाब से महिला सफाई मित्रों को अंक भी दिया जाएगा। इस क्विज को स्वच्छता सर्वेक्षण सर्वे से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। बेहतर वार्ड व पार्क को नगर निगम के पोर्टल पर भी अपडेट किया जाएगा।

महिला सफाई मित्रों के बच्चों को मिलेगा अवसर

नगर निगम की इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेलफेयर के चलते महिला सफाई मित्रों के बच्चों को पढ़ाई को लेकर बेहतर सुविधा की घोषणा करेगा। आठ दिन तक चलने वाले अलग-अलग्र कार्यक्रम में जहां पर उनकी प्रतिभा की पहचान होगी। वहीं पर उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर को सफाई में है अहम योगदान

नगर निगम क्षेत्र में गली व पार्क की सफाई में महिला सफाई मित्रों को बड़ा योगदान है। नगर निगम की ओर से इनके स्वास्थ्य व सुविधाओं के लेकर अन्य सुविधाओं पर भी विचार किया जा रहा है। नगर निगम की ओर से तैयार किए प्लान में सफाई को लेकर इनकी कार्य योजना तैयार की गई।

वर्जन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सफाई मित्रों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है। नगर निगम की ओर से इनको जोन के हिसाब से सम्मानित किया जाएगा। आठ दिन तक इनके लिए अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन होगा। - रवींद्र यादव, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed