{"_id":"69ac36f6418457d61108aeb2","slug":"video-chairman-arrested-in-case-of-ran-school-on-fake-recognition-in-gurugram-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाला स्कूल चेयरमैन गिरफ्तार, फर्जी मान्यता पर चला रहा था स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाला स्कूल चेयरमैन गिरफ्तार, फर्जी मान्यता पर चला रहा था स्कूल
गुरुग्राम में छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के मामले में पुलिस ने सेक्टर-9बी स्थित एजुक्रस्ट इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-9 निवासी विनय कटारिया (38) के रूप में हुई है। आरोपी चेयरमैन द्वारा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की फर्जी मान्यता दिखाकर स्कूल संचालित किया जा रहा था। मामले के अन्य आरोपी फरार हैं।
न्यू कॉलोनी निवासी राजेंद्र सिंह ने सेक्टर-9 थाने में शिकायत दी थी कि उसकी बेटी सेक्टर-9बी स्थित एजुक्रस्ट इंटरनेशनल स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ती है। स्कूल प्रबंधन ने दाखिले के दौरान दावा किया था कि उनका स्कूल सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है। उनकी बेटी की पढ़ाई के लिए स्कूल प्रबंधन ने ट्यूशन फीस, इमारत फंड, परीक्षा शुल्क, कंप्यूटर शुल्क विभिन्न मदों में नियमित रूप से लिया। 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के समय उनकी बेटी को प्रवेश पत्र उपलब्ध नहीं कराया गया। ऐसे में उनकी बेटी के साथ ही स्कूल में पढ़ने वाले अन्य बच्चे भी 10वीं कक्षा की पहली परीक्षा नहीं दे सके। छात्रा के परिजनों ने बाद में जांच करने पर शिकायतकर्ता को पता चला कि स्कूल सीबीएसई से संबद्ध नहीं है और न ही मान्यता प्राप्त है। जो पंजीकरण नंबर बताया गया वह भी गलत है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने स्कूल के चेयरमैन विनय कटारिया, प्रधानाचार्य रिद्धिमा कटारिया, उप प्रधानाचार्य सिमर बत्रा, कोऑर्डिनेटर सोनिया सहित अन्य संबंधित स्टाफ सदस्यों के खिलाफ धारा 318(4), 316(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।