{"_id":"69ac24a9bccbd9a1a60d9dab","slug":"a-drain-will-be-built-on-the-delhi-jaipur-highway-to-relieve-waterlogginga-drain-will-be-built-on-the-delhi-jaipur-highway-to-relieve-waterlogging-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81457-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जलभराव से राहत के लिए बनेगा नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जलभराव से राहत के लिए बनेगा नाला
विज्ञापन
विज्ञापन
1,205 मीटर लंबा नाला और सड़क का होगा निर्माण, हाईवे पर एक और पुलिया बनाने की योजना
मनोज धर द्विवेदी
गुरुग्राम। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) की ओर से दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) के साथ बरसाती नाले का निर्माण कराया जाएगा। एनएच-48 के साथ 15 मीटर चौड़ी सर्विस रोड का निर्माण होगा। इसके साथ सेक्टर 34-35 फेज VII में सनबीम कंपनी के सामने नरसिंहपुर चौक से कल्वर्ट नंबर 4 तक सर्विस रोड के साथ 1205 मीटर स्टॉर्म वॉटर ड्रेन का निर्माण होगा। हाईवे पर हीरो होंडा चौक से नरसिंहपुर तक सर्विस रोड पर बारिश में जलभराव की समस्या रहती है। कई बार पानी हाईवे के मुख्य कॉरिडोर तक आ जाता है। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। ऐसे में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण, एनएचएआई और एचएसआईआईडीसी मिलकर कदम उठा रहे हैं।
जीएमडीए ने नरसिंहपुर से बादशाहपुर तक करीब 750 मीटर लंबा नाला पक्का करने जा रहा है। एचएसआईआईडीसी के डिप्टी मैनेजर संजय कुमार ने बताया कि नाले और सड़क निर्माण पर करीब नौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। हाईवे के साथ ड्रेन के निर्माण से बारिश के पानी में निकासी में मदद मिलेगी।
हाईवे पर वाहनों का भारी दबाव, ओपन पुलिया बनाना आसान नहीं
जीएमडीए ने एनएचएआई से मांग की थी कि एनएच-48 से बारिश/घरेलू पानी के डिस्पोजल के लिए सनबीम-राधा कृष्णा गार्डन के सामने एक और पुलिया बनाई जाए। एनएचएआई के अनुसार, जीएमडीए के प्रस्ताव में हाईवे के मेन कैरिजवे पर ओपन पुलिया बनाने की जरूरत बताई गई है, जिसके लिए ट्रैफिक को काफी समय तक रोकना होगा। हाईवे पर भारी ट्रैफिक के कारण मुमकिन नहीं है। हालांकि, जीएमडीए ने पुलिया बनाने के लिए जनवरी में पुलिया के लिए दूसरा प्रस्ताव भेजा। इसमें हाईवे पर चल रहे ट्रैफिक को बिना रोके बॉक्स कंस्ट्रक्शन और प्रस्तावित पुलिया के अपस्ट्रीम/डाउनस्ट्रीम में ग्रेविटी फ्लो के लिए लेवल पक्का हो सके। इसके अलावा, मौजूदा पुलिया के इस्तेमाल बेहतर करने पर जोर दिया गया है।
अंडरपास को पास के नालों से जोड़ा जाएगा
हाईवे पर राजीव चौक, इफ्को चौक, सिग्नेचर टावर, हीरो होंडा चौक और मेदांता अंडरपास हैं। इन नालों की कनेक्टिविटी के लिए जीएमडीए के मास्टर स्टॉर्म वॉटर ड्रेन से कराने की योजना है। एनएचएआई, जीएमडीए को नालों के निर्माण का खर्च देगा। इससे अंडरपास और आसपास की जगहों पर पानी नहीं भरेगा। बारिश में अंडरपास में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
बजघेडा अंडरपास का होगा समाधान
द्वारका एक्सप्रेसवे पर बजघेड़ा अंडरपास और कुछ जगहों पर सर्विस रोड पर पानी जमा होने की समस्या को दूर किया जाएगा। इसके लिए एनएचएआई और जीएमडीए की टीम मौका मुआयना करेगी और पानी जमा होने की समस्या का पता लगाएगी। इसके बाद ठीक करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
Trending Videos