सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Saurav Vashisht won gold in the bodybuilding championship.

Gurugram News: बॉडीबिल्डिंग चैपियनशिप सौरव वशिष्ठ ने जीता स्वर्ण

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Saurav Vashisht won gold in the bodybuilding championship.
विज्ञापन
गुरुग्राम। आंध्र प्रदेश यूनिवर्सिटी में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी सौरव वशिष्ठ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से यूनिवर्सिटी के साथ-साथ जिले और प्रदेश का नाम भी रोशन हुआ है। यूनिवर्सिटी के खेल विभाग की अध्यक्ष सुनीता ने बताया कि सौरव वशिष्ठ ने बेस्ट फिजीक कैटेगरी के 90 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में देशभर की कई यूनिवर्सिटियों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जहां कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। सौरव ने अपनी दमदार फिजीक, बेहतर स्टेज प्रेजेंटेशन और आत्मविश्वास से निर्णायक मंडल का ध्यान अपनी ओर खींचा और स्वर्ण पदक हासिल करने में सफलता पाई। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed