{"_id":"69c979e7da8c26d78d03b8a9","slug":"committee-investigating-the-case-of-seven-workers-deaths-at-a-construction-site-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-83429-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: निर्माणाधीन साइट पर सात श्रमिकों की मौत मामले में जांच कर रही कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: निर्माणाधीन साइट पर सात श्रमिकों की मौत मामले में जांच कर रही कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीपी के लिए खोदे गए गड्ढे में मिट्टी धंसने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सिधरावली स्थित सिग्नेचर ग्लोबल की निर्माणाधीन साइट पर 9 मार्च की देर शाम एसटीपी के लिए खोदे गए गड्ढे में मिट्टी धंसने से सात श्रमिकों की मौत के मामले गठित की गई कमेटी जांच कर रही है। मामले में अभी कोई नई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
बिलासपुर थाने की पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 10 मार्च को प्रोजेक्ट मैनेजर दिनेश वीर निवासी चिरावली, हाथरस (उत्तर प्रदेश) और स्ट्रक्चर इंजीनियर विकास पांडे निवासी चुनार गांव, मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया था। हादसे के 20 दिन बाद भी कंपनी और ठेकेदार कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। एक मृतक मजदूर सतीश के भाई विष्णु यादव ने शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर ग्लोबल सिटी ऑफ कलर्स कंपनी, बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी (बीआईसीपीएल), दीनदयाल शर्मा उर्फ डीडी शर्मा (ठेकेदार), दिनेशवीर (प्रोजेक्ट इंचार्ज), विकास पांडे (साइट स्ट्रक्चर इंचार्ज) व सेफ्टी इंचार्ज ऑफिसर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व सुरक्षा में लापरवाही से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
राष्ट्रीय व हरियाणा मानवाधिकार आयोग दोनों संगठन गुरुग्राम पुलिस व अन्य विभागों से मामले में रिपोर्ट भी मांग चुके हैं। पुलिस के अनुसार ठेकेदार दीनदयाल शर्मा उर्फ डीडी शर्मा भी इस हादसे में घायल हो गया था। वह राजस्थान के जयपुर स्थित एक अस्पताल में उपचाराधीन है। डीडी शर्मा का एक ऑपरेशन होना है और उसके अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पूछताछ की जाएगी।
वर्जन
जिला प्रशासन द्वारा गठित कमेटी द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस भी अपने स्तर पर जांच व कार्रवाई कर रही है। ठेकेदार दीनदयाल शर्मा उर्फ डीडी शर्मा के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद जांच में शामिल करके पूछताछ की जाएगी। ठेकेदार से पूछताछ के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -सुनील कुमार, प्रभारी इंस्पेक्टर, बिलासपुर थाना
Trending Videos