सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Connections severed and fines issued to those wasting drinking water.

Gurugram News: पेयजल बर्बाद करने वालों के कनेक्शन और चालान काटे

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Connections severed and fines issued to those wasting drinking water.
विज्ञापन
सेक्टर-45 और 40 में चार उल्लंघनकर्ता पकड़े गए
Trending Videos

निर्माण कार्य और कार धुलाई के लिए पीने के पानी का कर रहे थे इस्तेमाल

संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। पेयजल का दुरुपयोग करने पर शनिवार को निगम की टीमों ने सेक्टर-45 और आसपास के क्षेत्रों में निरीक्षण किया। इस दौरान चार मामले सामने आए जो नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। इन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए और एक स्थान पर पानी का कनेक्शन भी बंद कर दिया गया।

यह अभियान निगमायुक्त यश जालुका के निर्देशन में चलाया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि कई स्थानों पर पेयजल का गलत उपयोग किया जा रहा है जो नियमों के खिलाफ है। सेक्टर-40 के प्लॉट नंबर 1528 पर संचालित एक कार सेल एवं परचेज आउटलेट में पीने के पानी से वाहनों की धुलाई की जा रही थी। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए निगम अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर ही पानी का कनेक्शन काट दिया और संबंधित संचालक पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान सामने आया कि कुछ स्थानों पर भवन निर्माण कार्यों में भी पेयजल का इस्तेमाल किया जा रहा था। ऐसे तीन मामलों में निगम टीम ने प्रत्येक पर 2000 रुपये का चालान किया। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने स्पष्ट किया कि पेयजल की बर्बादी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि निगम की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ हरियाणा नगर निगम अधिनियम की धारा 181 के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है जिसमें कनेक्शन काटना भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed