सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Court Releases Thar Driver Deepanshu on Bail

Gurugram News: थार के चालक दीपांशु को अदालत ने जमानत पर छोड़ा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Court Releases Thar Driver Deepanshu on Bail
विज्ञापन
बीसीए तक पढ़ाई की है दीपांशु ने, पुलिस कर रही मामले में जांच
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पदौदी खंड के खोड गांव में 27 मार्च की रात को नाना सुभाष व उसके दो नवासों ईशांत व जैद खान को टक्कर मारने वाली थार के चालक दीपांशु को रविवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दीपांशु को जमानत पर छोड़ दिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई व जांच कर रही है।
पदौदी थाने की पुलिस ने सुभाष व उसके नवासों ईशांत व जैद खान को टक्कर मारने वाली थार के चालक को गिरफ्तार किया था। आरोपी थार चालक की पहचान गुरुग्राम के गोरियावास गांव निवासी दीपांशु के रूप में हुई। दीपांशु ने बीसीए तक पढ़ाई की हुई है। दीपांशु ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह 27 मार्च की रात को तेज रफ्तार में थार को लेकर आ रहा था। खोड-लोकरा रोड पर सुभाष, ईशांत व जैद खान को टक्कर लग गई और हादसे में उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान खोड गांव निवासी सुभाष (60) और भिवाड़ी (राजस्थान) के मिलकपुर गुर्जर गांव निवासी ईशांत (10) व जैद खान (8) के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बतादें कि 27 मार्च को सुभाष अपने नवासे ईशांत व जैद खान को लेकर अपने भाई कुरसैद व आसु से मिलने खोड गांव से लोकरा रोड पर बने प्लाटों में आया था। इसके बाद सुभाष दोनों नवासों को लेकर रात को खोड गांव वापस जा रहा था। जांच अधिकारी एएसआई तरुण ने बताया कि अदालत ने दीपांशु को जमानत पर छोड़ दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। थार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed