फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Crackdown on number plates; over 11,000 vehicles fined.

Gurugram News: नंबर प्लेट को लेकर सख्ती, 11 हजार से अधिक वाहनों के चालान

Tue, 11 Aug 2026 08:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
Crackdown on number plates; over 11,000 vehicles fined.
बिना HSRP नम्बर प्लेट और बिना नम्बर प्लेट वाले वाहन चालकों पर गुरुग्राम यातायात पुलिस ने कसा शि
- बिना नंबर प्लेट और एचएसआरपी के वाहन चलाने पर 99.57 लाख रुपये का जुर्माना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने जुलाई माह में बिना नंबर प्लेट और बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर 11,171 चालान किए। पुलिस ने इन वाहन चालकों पर कुल 99 लाख 57 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत के निर्देश पर की गई।
यातायात पुलिस ने एक जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने वाले 5,468 वाहनों के चालान किए गए। इन वाहन चालकों पर कुल 46 लाख पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के वाहन चलाने वाले 5,703 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई और उन पर 53 लाख 52 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता विकास वर्मा ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों पर निर्धारित नंबर प्लेट और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाएं और यातायात नियमों का पालन करें। इससे सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ चालान से भी बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article