{"_id":"6a7b3276215158beb3053006","slug":"four-teachers-get-interim-relief-from-court-transfer-orders-stayed-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97507-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: चार शिक्षकों को कोर्ट से अंतरिम राहत, तबादला आदेश पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: चार शिक्षकों को कोर्ट से अंतरिम राहत, तबादला आदेश पर रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार के मामले में शिक्षा निदेशालय ने किया था सिरसा तबादला
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के एक सरकारी स्कूल में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार के मामले में कार्रवाई का सामना कर रहे चार शिक्षकों को कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। शिक्षा निदेशालय ने हाल ही में चारों शिक्षकों का तबादला गुरुग्राम से सिरसा जिले में कर दिया था। शिक्षकों ने तबादला आदेश को चुनौती देते हुए कोर्ट का रुख किया था। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने फिलहाल शिक्षकों को अंतरिम राहत प्रदान की है।
शिक्षकों का कहना है कि छात्राओं से जुड़ी शिकायत सामने आने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल ने अलग कमेटी गठित कर मामले की जांच कराई थी। उनका तर्क है कि स्कूल में पहले से ही पाक्सो कमेटी गठित है और छात्राओं से संबंधित शिकायतों की जांच के लिए निर्धारित प्रक्रिया भी है। इसी आधार पर शिक्षकों ने शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी तबादला आदेश पर सवाल उठाते हुए उसे कोर्ट में चुनौती दी। वहीं, स्कूल प्रबंधन के अनुसार कोर्ट से अंतरिम राहत मिलने के बावजूद चारों शिक्षक अभी तक स्कूल लौटकर ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर पाए हैं। अब मामले में कोर्ट के अंतिम आदेश का इंतजार किया जा रहा है। शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन की ओर से आगे की कार्रवाई कोर्ट के निर्देशों के अनुसार किए जाने की बात कही गई है।