फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram's ACP (Cyber) held a meeting with bank nodal officers to curb cyber fraud.

Gurugram News: साइबर ठगी रोकने को एसीपी साइबर गुरुग्राम ने बैंक नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक

Tue, 11 Aug 2026 08:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
Gurugram's ACP (Cyber) held a meeting with bank nodal officers to curb cyber fraud.
साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर ACP साइबर गुरुग्राम ने बैंक नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक।
साइबर ठगी रोकने को बैंक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक
विज्ञापन

- बुजुर्गों को डिजिटल अरेस्ट और निवेश के नाम पर ठगी से बचाने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर अपराधों की रोकथाम और बैंकिंग संस्थानों के साथ बेहतर समन्वय को लेकर एसीपी साइबर क्राइम गौरव फोगाट ने मंगलवार को विभिन्न बैंकों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विशेष रूप से बुजुर्गों को डिजिटल अरेस्ट, निवेश के नाम पर ठगी और बैंक खातों के दुरुपयोग से बचाने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
एसीपी ने कहा कि यदि कोई बुजुर्ग किसी दूसरे राज्य में बड़ी रकम ट्रांसफर करने के लिए बैंक पहुंचे तो बैंक अधिकारी लेनदेन की उचित वेरिफिकेशन करें। दूसरी बार रकम ट्रांसफर करने पर अनिवार्य रूप से दोबारा सत्यापन कराया जाए और बुजुर्ग के परिजनों को भी इसकी जानकारी दी जाए। सभी बैंकों में बुजुर्गों के लिए अलग हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में म्यूल बैंक खातों की रोकथाम पर भी चर्चा हुई। किसी फर्म के नाम पर खाता खोलते समय बैंक कर्मचारी मौके पर जाकर निर्धारित मानकों के अनुसार गहन सत्यापन करें। फर्म या खाताधारक संदिग्ध मिलने पर तत्काल साइबर पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी बैंकों को सिक्योरिटी गार्ड तैनात करने के लिए कहा-
एटीएम की सुरक्षा को लेकर सभी बैंकों को सिक्योरिटी गार्ड तैनात करने के लिए कहा गया। यदि किसी एटीएम का सीसीटीवी कैमरा खराब हो तो गार्ड रजिस्टर में एटीएम आने वाले लोगों के नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कराए जाएं। साइबर पुलिस द्वारा मांगा गया रिकॉर्ड भी समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि ठगी की रकम रोकने और रिकवरी की कार्रवाई तेजी से हो सके। बैठक में यस, कोटेक महिंद्रा, बंधन, आरबीएल, फिनो पेमेंट, कर्नाटका, इंडसइंड, इंडियन ओवरसीज, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आईडीएफसी फर्स्ट, फेडरल व आईसीआईसीआई बैंकों के नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed