{"_id":"6a6778e278ac64dfca0f8caa","slug":"dcp-orders-ineffective-on-delhi-jaipur-highway-and-dwarka-expressway-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-95860-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दिल्ली-जयपुर हाईवे और द्वारका एक्सप्रेसवे पर डीसीपी के आदेश बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दिल्ली-जयपुर हाईवे और द्वारका एक्सप्रेसवे पर डीसीपी के आदेश बेअसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धड़ल्ले से दौड़ रहे प्रतिबंधित वाहन, चालान नहीं काटे जाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) और नवनिर्मित द्वारका एक्सप्रेसवे पर यातायात नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत द्वारा इन मुख्य मार्गों पर छोटे और धीमी गति के वाहनों की एंट्री पर रोक लगाने के सख्त आदेश दिए गए थे। इसके बावजूद एक्सप्रेसवे और हाईवे पर बाइक, स्कूटी, ऑटो, ई-रिक्शा और ट्रैक्टर-ट्रॉली बेरोक-टोक फर्राटा भर रहे हैं।
यातायात पुलिस ने तीन दिन पहले ही एक उच्च स्तरीय बैठक कर सड़क हादसों को रोकने के लिए सख्ती बरतने के निर्देश दिए थे। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया था कि प्रतिबंधित वाहनों को रोकने के लिए मुख्य एंट्री पॉइंट्स पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। हालांकि, धरातल पर जमीनी हकीकत इन दावों के बिल्कुल उलट है। मार्गों पर न तो इन वाहनों को रोका जा रहा है और न ही पुलिस द्वारा मैन्युअल तरीके से इनके चालान काटे जा रहे हैं।
-- --
एनएच-48 व द्वारका एक्सप्रेसवे पर बाइक, स्कूटी, ऑटो व ट्रैक्टर के संचालन रोकने को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। हाईवे व एक्सप्रेसवे के एंट्री पॉइंट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती करके इन छोटे वाहनों को रोका जाएगा। हाईवे व एक्सप्रेसवे पर चलने वाले दोपहिया व तिपहिया वाहनों के चालान भी काटे जाएंगे। - सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम।