फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People outraged over 80% fee hike.

Gurugram News: 80 प्रतिशत शुल्क बढ़ाने पर भड़के लोग

Mon, 27 Jul 2026 09:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
People outraged over 80% fee hike.
स्पेज प्रिवी द एड्रेस के निवासी बोले- मेंटेनेंस बढ़ा, लेकिन सुविधाएं नहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। सेक्टर-93 स्थित स्पेज प्रिवी द एड्रेस सोसाइटी में मेंटेनेंस शुल्क में भारी बढ़ोतरी को लेकर निवासियों में भारी नाराजगी है। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर ने रखरखाव शुल्क में करीब 80 प्रतिशत तक का इजाफा कर दिया है, लेकिन इसके बदले मिलने वाली बुनियादी सुविधाएं बदतर होती जा रही हैं।
सोसाइटी के लोगों का कहना है कि ऊंचे शुल्क के बावजूद कई टावरों की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह से दीवारों और बालकनियों का प्लास्टर टूटकर गिर रहा है, जिससे हर समय बड़े हादसे का डर बना रहता है। हाल ही में एक दर्दनाक हादसा होते-होते बचा, जब एक महिला और उनके तीन साल के बच्चे के ठीक आगे बालकनी का भारी प्लास्टर गिर गया। इस घटना के बाद से पूरी सोसाइटी के परिवारों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

निवासियों ने आरोप लगाया कि सोसाइटी प्रबंधन को बार-बार लिखित शिकायतें देने के बाद भी मरम्मत का काम नहीं किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि प्रबंधन सिर्फ अपनी जेबें भरने के लिए शुल्क बढ़ा रहा है, जबकि सुरक्षा और सुविधाओं के नाम पर जीरो काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------
बिल्डर और संबंधित विभाग जल्द से जल्द सोसाइटी की समस्याओं का समाधान करे। जब मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाया गया है तो उसी के अनुसार बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण भी उपलब्ध कराया जाना चाहिए। -मनदीप सिंह, सोसाइटी निवासी

सोसाइटी की फायर एनओसी की अवधि भी खत्म हो चुकी है। इससे आग लगने जैसी आपात स्थिति में लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।-विकास सिंह मैनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed