{"_id":"69db78220e8ee9bed30dc7f8","slug":"demand-for-electricity-connections-not-to-be-disconnected-without-an-inquiry-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84713-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बिना जांच के बिजली कनेक्शन नहीं काटे जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बिना जांच के बिजली कनेक्शन नहीं काटे जाने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएचबीवीएन के कार्यकारी अभियंता से यूनाइटेड आरडब्ल्यूए फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। न्यू पालम विहार में बिजली विभाग द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना और बिना वैध कारण के बिजली कनेक्शन काटे जाने से निवासियों में भारी रोष व्याप्त है। यूनाइटेड आरडब्लूए फेडरेशन के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने इस कार्रवाई को गैर-कानूनी बताया है। फेडरेशन का कहना है कि विभाग द्वारा पुराने बकायेदारों से बकाया वसूली के बहाने नए उपभोक्ताओं के बिना नोटिस और जांच के कनेक्शन काटना उपभोक्ता के अधिकारों का उल्लंघन है। बिजली कनेक्शन काटे जाने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। साथ ही बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है।
यूनाइटेड आरडब्ल्यूए फेडरेशन ने बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि बिना सूचना कनेक्शन काटने की कार्रवाई तुरंत बंद की जाए। सभी कटे हुए कनेक्शन तुरंत बहाल किए जाए। साथ ही भविष्य में नियमानुसार ही कार्रवाई की जाए। फेडरेशन के पदाधिकारियों और निवासियों ने कहा कि कार्यकारी अभियंता ने हमारी सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया है कि किसी भी निवासी का बिना कारण व बिना एक सप्ताह पहले नोटिस जारी किए कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। इस दौरान मनी राम अग्रवाल, राम मेहर शर्मा, जयवीर सिंह, चरण सिंह, तारा सिंह प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।
Trending Videos