{"_id":"6a7c676eae3b6c971b052203","slug":"demand-for-railway-underpasses-and-overbridges-intensifies-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97545-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रेलवे अंडरपास और ओवरब्रिज की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रेलवे अंडरपास और ओवरब्रिज की मांग तेज
विज्ञापन
पटौदी रेवाड़ी रेल मार्ग पर चले निर्माण कार्य की समीक्षा को लेकर रेल मंत्री से मुलाकात करते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल मंत्री से मिले राव इंद्रजीत, गुरुग्राम-रेवाड़ी-पटौदी रेलवे स्टेशनों के विकास कार्यों की समीक्षा की
- रेवाड़ी स्टेशन पर वॉशिंग लाइन, फरुखनगर-चरखी दादरी वाया झज्जर रेल लाइन और प्रमुख ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा उठाया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न रेल परियोजनाओं और यात्रियों की समस्याओं पर चर्चा की। इस उच्च स्तरीय बैठक में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत गुरुग्राम, रेवाड़ी और पटौदी रेलवे स्टेशनों पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। राव इंद्रजीत सिंह ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने की मांग की, ताकि यात्रियों को जल्द से जल्द आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने मंत्री के समक्ष इन स्टेशनों पर प्रमुख और एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग पुरजोर तरीके से उठाई। उन्होंने तर्क दिया कि गुरुग्राम और रेवाड़ी देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्र हैं, जहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले प्रवासी कामगारों और यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यात्री सुविधाओं का विस्तार और ट्रेनों का पर्याप्त ठहराव बेहद जरूरी है। रेल मंत्री ने इन मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव में होगी और बढ़ोतरी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास पर करीब 300 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। करीब पांच मंजिल के इस स्टेशन भवन में यात्रियों की सुविधाओं के साथ विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भी स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास कार्य पूरे होने के बाद स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव में और बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर वॉशिंग लाइन के निर्माण का मुद्दा भी उठाया गया। इसके अलावा फर्रूखनगर-चरखी दादरी वाया झज्जर नई रेल लाइन की आवश्यकता पर चर्चा की गई। राव इंद्रजीत ने दिल्ली-रेवाड़ी रेल सेक्शन पर मेमू ट्रेन चलाने की मांग भी रेल मंत्री के सामने रखी। राव इंद्रजीत ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ती आबादी और यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे ढांचे का विस्तार समय की जरूरत है। रेल मंत्री ने विभिन्न मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से विचार करने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।