सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Deputy bank manager wife killed CA husband first beat her in the car In Gurugram

डिप्टी बैंक मैनेजर पत्नी को मार डाला: सीए पति ने पहले कार में की मारपीट, फिर बाहर निकालकर कैंची से किया हमला

संवाद न्यूज एजेंसी, बादली/बहादुरगढ़/गुरुग्राम Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 17 Feb 2026 05:37 AM IST
विज्ञापन
सार

चरित्र पर संदेह के चलते सनकी पति ने गुरुग्राम में एचडीएफसी बैंक में डिप्टी मैनेजर पत्नी महक कथूरिया (26) की गले में कैंची घोंप हत्या कर दी। वारदात रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बादली स्थित पाहसौर गांव के पास हुई।

Deputy bank manager wife killed CA husband first beat her in the car In Gurugram
महक और उसका पति अंशुल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

चरित्र पर संदेह के चलते सनकी पति ने गुरुग्राम में एचडीएफसी बैंक में डिप्टी मैनेजर पत्नी महक कथूरिया (26) की गले में कैंची घोंप हत्या कर दी। वारदात रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बादली स्थित पाहसौर गांव के पास हुई। हत्या के बाद आरोपी पति पेशे से सीए हिसार निवासी अंशुल ने शव रजबहे में फेंक दिया और लूट और हत्या की झूठी कहानी रची। हालांकि, पुलिस ने संदेह के आधार पर अंशुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या का राज उगल दिया।

Trending Videos


बादली थाने के एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि तिकोना पार्क हांसी निवासी महक कथूरिया अपने पति अंशुल धवन के साथ रविवार की रात हिसार से गुरुग्राम के लिए निकली थीं। रास्ते में पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि अंशुल ने महक को पहले कार में पीटा, फिर बाहर निकलकर दो बार गले में कैंची घोंपकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने वारदात को लूट दिखाने के लिए महक के पहने गहने उतारकर घटना स्थल के पास रजबहे में फेंक दिए। फिर हाईवे से गुजर रहे कार चालकों से मदद मांगी। एक कार चालक ने ही पुलिस को वारदात की सूचना दी।

एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि अंशुल ने कार में महक से मारपीट के बाद ग्लग्ज पहनकर पत्नी पर कैंची से दो वार किए ताकि कैंची पर उसके फिंगरप्रिंट न आएं। हमले में महक लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ीं और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। घटना की शुरुआत से ही पुलिस को अंशुल पर संदेह हो गया था और जब उसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी की हत्या की बात कबूल ली।

दो माह की गर्भवती थी महक, पांच माह पूर्व हुई थी शादी 
वारदात की सूचना पर देर रात महक के परिजन हांसी से बादली पहुंचे। परिजनों ने बताया कि महक की 25 सितंबर 2025 को हिसार निवासी अंशुल धवन से शादी हुई थी। वह दो माह की गर्भवती थी। पिता कृष्ण कथूरिया, मां डिंपल, बहन श्रुति रखेजा और भाई अक्षय ने महक के पति अंशुल पर गंभीर आरोप लगाए। कहा, शादी के बाद से ही अंशुल लगातार महक को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। आरोप लगाया कि हत्या अचानक नहीं बल्कि लंबे समय से की जा रही साजिश के तहत की गई।

महक ने खाईं थीं मां के हाथों की बनीं सेवइयां
करीब 24 घंटे पहले बेटी के मायके आने पर तिकोना पार्क के समीप सेठी चौक स्थित कृष्ण कथूरिया का घर-आंगन खुशियों से महक रहा था। बेटी महक को सेवइयां पसंद थी तो मां ने पहले जी भर के हाथों से खिलाया और बाद में खाने के लिए आधा किलो सेवइयां उसे दे भी दीं। लेकिन, किसे पता था यह मुलाकात न भूलने वाली याद बन जाएगी। सोमवार शाम करीब पौने छह बजे जैसे ही उसका शव घर पहुंचा परिजनों ही नहीं वहा मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। सबके मन में यह सवाल था कि कैसे उनकी बेटी को दामाद अंशुल ने मौत के घाट उतार दिया। 
परिजनों का कहना है कि महक रविवार शाम को मायके आई थी। वह जल्द फिर मिलने का वादा करके घर से निकली थी लेकिन ताउम्र साथ निभाने का वादा करने वाले ने अंशुल ने एक ही झटके में भरोसा और उनकी बेटी की जिंदगी की डोर तोड़ दी। महक की शादी 25 सितंबर 2025 को हिसार के सेक्टर 33 निवासी अंशुल धवन से हुई थी।

महक के भाई अक्षय की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मौके पर सबूत जुटाने के लिए एफएसएल टीम की मदद ली गई है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। -सुरेश कुमार, एसएचओ, थाना बादली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed