फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Deputy District Education Officer inspected government schools.

Gurugram News: उप जिला शिक्षा अधिकारी ने राजकीय स्कूलों का किया निरीक्षण

Wed, 12 Aug 2026 04:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
Deputy District Education Officer inspected government schools.
- कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, रिकॉर्ड और व्यवस्थाओं की जांच कर कार्यों की सराहना की
विज्ञापन

फर्रुखनगर। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फर्रुखनगर और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फर्रुखनगर का बुधवार को उप जिला शिक्षा अधिकारी गीता आर्या ने निरीक्षण किया। दोनों विद्यालयों की संतोषजनक निरीक्षण रिपोर्ट की जांच के लिए यह विजिट की गई। इस दौरान उन्होंने स्कूलों की शैक्षणिक और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

दोनों विद्यालयों की प्राचार्या गीतिका शर्मा ने गीता आर्या का गुलदस्ता और पौधा भेंट कर स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, रिकॉर्ड, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने विद्यालयों के रखरखाव और रिकॉर्ड व्यवस्था की सराहना की। निरीक्षण के बाद दोनों स्कूलों की संतोषजनक रिपोर्ट तैयार की गई। इस अवसर पर गीता आर्या ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों से पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण की अपील की। गीता आर्या ने कहा कि कन्या विद्यालय में आकर उन्हें विशेष खुशी हुई, क्योंकि वह यहां पहले पीजीटी के पद पर सेवाएं दे चुकी हैं। उन्होंने प्राचार्या गीतिका शर्मा और विद्यालय परिवार के कार्यों की सराहना करते हुए आगे भी इसी लगन और मेहनत से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed