{"_id":"6a7c5c3cca2f518d750b14bd","slug":"traffic-police-crack-down-on-old-vehicles-383-impounded-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97531-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पुराने वाहनों पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा, 383 जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पुराने वाहनों पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा, 383 जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एंड ऑफ लाइफ वाहनों के खिलाफ अभियान, ब्लैक फिल्म वाले 421 वाहनों के भी चालान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने जुलाई में निर्धारित अवधि पूरी कर चुके 383 पुराने वाहनों को जब्त किया। वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और सरकारी निर्देशों के तहत बीएस-3 व उससे नीचे के एंड ऑफ लाइफ वाहनों के खिलाफ यह अभियान चलाया गया। नियमों के अनुसार 10 वर्ष पुराने डीजल और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों का सड़क पर संचालन प्रतिबंधित है।
एक से 31 जुलाई तक विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाकर वाहनों के दस्तावेज और वैधता की जांच की गई। मानकों का उल्लंघन मिलने पर वाहनों को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। इसके अलावा यातायात पुलिस ने जुलाई में ब्लैक फिल्म लगे 421 वाहनों के चालान काटे और चालकों पर 42.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। पुलिस प्रवक्ता विकास वर्मा ने बताया कि ब्लैक फिल्म नियमों का उल्लंघन होने के साथ सुरक्षा के लिए भी चुनौती है। पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।