सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Desperate to return home... Passengers rally to catch the train

Gurugram News: घर लौटने की बेताबी...रेल पकड़ने के लिए निकला यात्रियों का रैला

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Desperate to return home... Passengers rally to catch the train
विज्ञापन
होली से एक दिन पहले गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़, पैर रखने तक की नहीं मिली जगह
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। होली पर्व से एक दिन पूर्व गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। शहर में कार्यरत नौकरीपेशा लोग, छात्र और छोटे-बड़े उद्यमियों में घर लौटनी की बेताबी दिखाई दी। सुबह से ही स्टेशन परिसर में टिकट काउंटरों और प्लेटफॉर्म पर लंबी कतारें लगी रही। रेल पकड़ने के लिए स्टेशन पर यात्रियों का भारी रैला देखने को मिला।



रेवाड़ी, सोनीपत, दिल्ली, जयपुर और चंडीगढ़ की ओर जाने वाली ट्रेनों में विशेष दबाव देखा गया। कई ट्रेनों में ज्यादा भीड़ होने के बावजूद यात्री किसी भी प्रकार घर पहुंचने का प्रयास करते दिखे। भीड़ के कारण प्लेटफॉर्म पर आवागमन प्रभावित रहा तथा यात्रियों को सामान और बच्चों के साथ कठिनाई झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक कुमार ने बताया कि परीक्षाएं समाप्त होते ही वे सीधे स्टेशन पहुंचे। रेवाड़ी जाना है लेकिन ट्रेन में काफी भीड़ है। होली परिवार के साथ मनाने का अलग ही आनंद है। एक निजी विश्वविद्यालय का छात्र अरुण ने बताया कि आज कॉलेज का लास्ट दिन था। अब जयपुर जाना है, मगर ट्रेन में भीड़ बहुत है। अमन यादव ने कहा कि चंडीगढ़ जाना है अंतिम समय में टिकट की व्यवस्था करनी पड़ी। कंफर्म टिकट न मिलने पर अब सामान्य डिब्बे में यात्रा करनी पड़ सकती है। रवि कुमार ने बताया कि आज ऑफिस में होली मनाई गई थी इसलिए ऑफिस आए थे। सुबह तो भीड़ नहीं थी पर अब बहुत भीड़ दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed