सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   District players won 19 medals in South Asia Karate Competition

Gurugram News: साउथ एशिया कराटे प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 19 पदक

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
District players won 19 medals in South Asia Karate Competition
विज्ञापन
फोटो........
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में हुई तीसरी जेकेएस साउथ एशिया कराटे प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। होनहारों ने 19 पदक जीते। इस खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 15 खिलाड़ियों का चयन मलेशिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। तक्षादित्य गोकुमि ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए काता और कुमिते दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर दोहरी सफलता हासिल की। मायरा सिंह ने काता और कुमिते दोनों में स्वर्ण पदक जीतकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
मानविक सिंह ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। आदित्य दहिया ने स्वर्ण और कांस्य पदक अपने नाम किए। हृद्यांश शाही ने रजत और कांस्य, इवान राय ने भी रजत और कांस्य पदक जीते। महिला वर्ग में गौरी गुप्ता ने रजत और कांस्य पदक हासिल किए। वहीं थिया कपूर ने दो कांस्य पदक जीते। अद्विक हुड्डा ने भी रजत और कांस्य पदक जीतकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जबकि युवान सिंह ठाकुर के प्रदर्शन ने भी दर्शकों की सराहना बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में हरमन तिवारी, आर्यवीर सिंह, पीहू दुहन, रुद्र दुहन, चिराग, आशका गोदारा, शिवांक, तक्षादित्य गोदारा, मानविक सिंह, इवान सिंह, युवान सिंह, गौरी गुप्ता, अद्विक हुड्डा, श्रुति भारद्वाज, कनिका वर्मा और आदित्य दहिया शामिल हैं। सभी खिलाड़ी साईं कराटे अकादमी में प्रशिक्षण लेते हैं।


अकादमी लौटने पर सभी पदक विजेताओं का जोरदार स्वागत किया गया। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने बच्चों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए प्रशिक्षक और अकादमी के प्रयासों की सराहना की। प्रशिक्षक सुनील सैनी ने बताया कि खिलाड़ियों का अगला लक्ष्य अब एशियन गेम्स और ओलंपिक जैसे बड़े मंचों पर देश के लिए पदक जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed