{"_id":"6a046902a3bd447a8d039ca5","slug":"dog-sterilization-and-vaccination-campaign-intensified-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-87877-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कुत्तों के बंधीकरण और टीकाकरण का अभियान तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कुत्तों के बंधीकरण और टीकाकरण का अभियान तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्ट्रीट डॉग्स के बंधीकरण एवं टीकाकरण कार्यक्रम की हुई समीक्षा बैठक
नंबर गेम - 100 प्रतिशत हुआ कुछ क्षेत्रों में टीकाकरण
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम कार्यालय में लोकल एनिमल बर्थ कंट्रोल कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। निगमायुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त रविंद्र यादव, संयुक्त आयुक्त (एसबीएम) डॉ. प्रीतपाल सिंह, सीएमओ डॉ. आशीष सिंगला सहित स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, एसपीसीए व एडब्ल्यूबीआई के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान नगर निगम क्षेत्र में संचालित लावारिस कुत्तों के बंधीकरण एवं एंटी-रेबीज टीकाकरण कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि निगम क्षेत्र के सेक्टर-31, 44, 45, 46 तथा कन्हई क्षेत्रों में स्ट्रीट डॉग्स के बंधीकरण एवं टीकाकरण का कार्य 100 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी यह अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।
कमेटी सदस्यों ने प्रयासों की सराहना की
बैठक में उपस्थित कमेटी सदस्यों ने नगर निगम द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। सदस्यों ने कहा कि स्ट्रीट डॉग्स के व्यवस्थित बंधीकरण एवं टीकाकरण से न केवल पशु कल्याण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य संरक्षण में भी मदद मिलेगी। बैठक के दौरान सदस्यों द्वारा कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए। इनमें जागरूकता अभियान चलाने, विभिन्न क्षेत्रों में नियमित मॉनिटरिंग करने व नागरिक सहभागिता बढ़ाने जैसे बिंदु शामिल रहे।
पशु कल्याण और नागरिक सुरक्षा दोनों हैं प्राथमिकता
निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि नगर निगम गुरुग्राम स्ट्रीट डॉग्स के मानवीय प्रबंधन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बंधीकरण और टीकाकरण कार्यक्रम को तय समय सीमा में प्रभावी ढंग से पूरा किया जाए व सभी क्षेत्रों में नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पशु कल्याण और नागरिक सुरक्षा दोनों ही नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग तथा संबंधित संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जा रहा है, ताकि शहर में बेहतर और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
Trending Videos