{"_id":"6a047aee4b0fe340a60974b1","slug":"video-garbage-and-construction-material-falling-on-roads-in-gurugram-life-of-pedestrians-in-danger-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: बिना ढके दौड़ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली बढ़ा रहे हादसों का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: बिना ढके दौड़ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली बढ़ा रहे हादसों का डर
बादशाहपुर। शहर की सड़कों पर इन दिनों लापरवाही का मंजर आम हो गया है। नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ते कूड़े और निर्माण सामग्री से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली आम लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं। बिना किसी तिरपाल या ढक्कन के ले जाए जा रहे ये ट्रैक्टर ट्राली न केवल सड़कों पर गंदगी फैल रही है बल्कि दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।
शहर के मुख्य मार्ग जैसे सोहना- गुरुग्राम एलिवेटिड रोड, द्वारका एक्सप्रेसवे और रिहायशी इलाकों तक, रेत, ईंट, कंक्रीट और गीला-सूखा कूड़ा भरकर ले जा रहे ये वाहन हवा के साथ धूल और कचरा उड़ाते चलते हैं। कई बार ट्रॉली से गिरती सामग्री पीछे चल रहे वाहन चालकों की मुहं, आंखों और वाहनों के शीशें के ऊपर गिर जाती है जिससे संतुलन बिगड़ने का डर बना रहता है।
राहगीर राहुल धनखड़ ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बताया रिहायशी क्षेत्र में भी कई बार ये सामान से लदे ट्रैक्टर दिन दहाड़े घूमते दिखाई देते हैं। संकरी गलियों और रिहायशी इलाकों में बिना कवर किए निर्माण सामग्री ले जाना सरासर गलत है। इन खुले में चलने वाले ट्रैक्टरों पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जरूरत है। जब तक इनके चालान नहीं कटेंगे या जब्ती की कार्रवाई नहीं होगी तब तक ये सुधारने वाले नहीं हैं। सड़क सुरक्षा के मद्देनजर इन पर लगाम कसना बेहद जरूरी है ताकि राहगीरों की जान सुरक्षित रहे। नियमानुसार किसी भी निर्माण सामग्री या कचरे को ले जाते समय उसे पूरी तरह कवर करना अनिवार्य है ताकि वह सड़क पर न गिरे। हालांकि जमीनी हकीकत इसके उलट है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।