{"_id":"69f34bb8f01fa92913014581","slug":"dps-won-the-under-12-inter-school-football-trophy-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86466-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: डीपीएस ने जीती अंडर-12 अंतर विद्यालय फुटबॉल ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: डीपीएस ने जीती अंडर-12 अंतर विद्यालय फुटबॉल ट्रॉफी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। साइबर सिटी में अंडर-12 अंतर विद्यालय फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को खेला गया। इसमें सेक्टर-45 स्थित डीपीएस की टीम ने द श्रीराम मिलेनियम स्कूल को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
27 से 30 अप्रैल तक डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल के फुटबाल ग्राउंड पर आयोजित इस टूर्नामेंट में शहर के प्रमुख स्कूलों की आठ टीमों ने हिस्सा लिया। डीपीएस सेक्टर-45, डीपीएस इंटरनेशनल, द श्रीराम मिलेनियम स्कूल, मानव रचना इंटरनेशनल, सत्या स्कूल, सनसिटी और सेंट जेवियर्स जैसी टीमें मैदान में उतरीं। फाइनल मुकाबला डीपीएस-45 और श्रीराम मिलेनियम के बीच कांटे की टक्कर वाला रहा। मिडफील्ड में कड़ा संघर्ष और डिफेंस में शानदार तालमेल देखने को मिला। निर्णायक पल में डीपीएस-45 के स्टार फुटबॉलर वेदांत रतन ने शानदार गोल ठोककर टीम को 1-0 की जीत दिलाई। कोच रामपाल प्रसाद के मार्गदर्शन में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासित और आक्रामक खेल दिखाया।
टूर्नामेंट में वेदांत रतन ने पांच गोल दागे और टॉप स्कोरर का खिताब हासिल किया। उनकी फिनिशिंग ने सभी का दिल जीत लिया। वहीं, रीवान को बेस्ट गोलकीपर और विवान को बेस्ट प्लेयर चुना गया।
Trending Videos