सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Drinking water quality will be tested during the water festival fortnight

Gurugram News: जल महोत्सव पखवाड़ा में पेयजल गुणवत्ता की होगी जांच

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
Drinking water quality will be tested during the water festival fortnight
विज्ञापन
स्कूलों, आंगनबाड़ी और सरकारी अस्पतालों में पानी की गुणवत्ता जांच किट उपलब्ध कराने के निर्देश
Trending Videos

22 मार्च तक जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम होंगे आयोजित



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एडीसी सोनू भट्ट ने जिला जल एवं सीवरेज मिशन की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जल जीवन मिशन के तहत चल रहे जल महोत्सव पखवाड़ा के कार्यक्रमों की समीक्षा की। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति, जल गुणवत्ता की निगरानी और संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। इसमें पानी की जांच कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान जल सेवा आंकलन, जल गुणवत्ता निगरानी और सर्वेक्षण, जिले में जल स्रोतों की स्थिति तथा गर्मियों को ध्यान में रखते हुए जल आपूर्ति की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही ग्रामीण जल आपूर्ति ढांचे जैसे ट्यूबवेल, बूस्टर और नहर आधारित जल संयंत्रों के संरक्षण और रख-रखाव को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत 9 मार्च को जल अर्पण दिवस, 10 मार्च को वॉटर क्वालिटी टेस्टिंग जागरूकता कार्यक्रम और 11 मार्च को वर्ल्ड प्लंबर डे का आयोजन किया जा चुका है। इसके अलावा 12 मार्च को भी जल अर्पण दिवस आयोजित किया जा चुका है। आगामी दिनों में फील्ड टेस्टिंग किट का प्रदर्शन, ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों का प्रशिक्षण, पंप ऑपरेटरों का अभिनंदन तथा 22 मार्च को विश्व जल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

एडीसी सोनू भट्ट ने निर्देश दिए कि पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित करने के लिए बैक्टीरियोलॉजिकल टेस्टिंग किट स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध कराई जाएं, ताकि समय-समय पर पानी की गुणवत्ता की जांच की जा सके। बैठक में ग्राम पंचायतों द्वारा संचालन व रख-रखाव के लिए इंडियन बैंक में खाते खोलने, ग्रामीण क्षेत्रों में जल शुल्क संग्रह अभियान चलाने और जल संबंधी शिकायतों के निवारण के लिए जारी टोल-फ्री नंबर 1800-180-5678 के बारे में भी चर्चा की गई। बैठक में डीईओ इंदु बोकन, डिप्टी सीएमओ डॉ. नीलिमा, एक्सईएन पब्लिक हेल्थ नितिन मोदी, एक्सईएन पंचायती राज अजय शर्मा, एक्सईएन सिंचाई मनीष छिकारा व जिला सलाहकार संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed