फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   E-bus depot ready in Sector-48; 100 buses to be parked there.

Gurugram News: सेक्टर-48 में ई-बस डिपो तैयार, 100 बसें होंगी पार्क

Sun, 02 Aug 2026 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
E-bus depot ready in Sector-48; 100 buses to be parked there.
शहर में ई-बसों के सुचारु संचालन से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
विज्ञापन


7.5 एकड़ क्षेत्र में किया गया है निर्माण
25 बसें चार्ज हो सकेंगी एक समय में


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने शहर में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सेक्टर-48 में ई-बस डिपो का सिविल निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जो 100 इलेक्ट्रिक बसों के पार्किंग की सुविधा प्रदान करेगा। डिपो के तैयार होने से शहर में ई-बसों के सुचारू संचालन को बल मिलेगा और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
जीएमडीए द्वारा सेक्टर-48 में लगभग 7.5 एकड़ क्षेत्र में इस ई-बस डिपो का निर्माण किया गया है। डिपो में पेंटिंग और फर्नीचर से संबंधित कार्य भी पूरे कर लिए गए हैं। यहां एक साथ 100 बसों को पार्क करने की क्षमता है। डिपो में एक समय में 25 बसों को चार्ज करने की व्यवस्था की गई है, जो ई-बसों के संचालन के लिए एक आवश्यक सुविधा है। परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की स्थापना भी की गई है, जो जल संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। महिला और पुरुष चालक एवं परिचालकों के लिए अलग-अलग रेस्ट रूम की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। कर्मचारियों की सुविधा के लिए डिपो में कैंटीन की व्यवस्था भी है। इसके निर्माण में करीब 24 करोड़ खर्च हुए हैं।
विज्ञापन

गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) वर्तमान में शहर में सिटी बस सेवा का संचालन करती है, जिसके बेड़े में 150 बसें शामिल हैं। जीएमडीए भविष्य में यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए सिटी बसों के नेटवर्क का विस्तार करने की योजना पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत गुरुग्राम को 100 इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं। पहले चरण में 25 इलेक्ट्रिक बसें शहर में पहुंचेंगी। इन बसों के परिचालन से पहले ई-एसी बसों का ट्रायल भी किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेक्टर-48 स्थित ई-बस डिपो इलेक्ट्रिक बसों के संचालन में महत्वपूर्ण है। शहर में ई-बसों के परिचालन की तैयारियां जोरों पर हैं। जल्द ही नागरिकों को एक बेहतर और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन सेवा का अनुभव मिलेगा। इस पहल से न केवल शहर में प्रदूषण कम होगा, बल्कि सार्वजनिक परिवहन को भी एक नया आयाम मिलेगा।
- विश्वजीत चौधरी, अतिरिक्त सीईओ, जीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed