सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Eight cases were heard in the resolution camp.

Gurugram News: समाधान शिविर में आठ मामलों की सुनवाई

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
Eight cases were heard in the resolution camp.
विज्ञापन
समस्याओं का शीघ्र, पारदर्शी व संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें : सपना यादव
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में सीटीएम सपना यादव ने जनसुनवाई की। इसमें आठ मामलों पर सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई की गई। सीटीएम ने कहा कि शिविर में आने वाले मामलों का शीघ्र, पारदर्शी एवं संतोषजनक ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जिला एवं उपमंडल स्तर पर नियमित रूप से ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ लोगों की बात सुनकर त्वरित कार्रवाई कर रहे हैं। इससे नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और एक ही स्थान पर राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्या निवारण प्रणाली को और अधिक उत्तरदायी, संवेदनशील व पारदर्शी बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल आठ मामलों पर सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई की गई। बैठक में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विशाल, एसीपी सुशीला, डीडीपीओ नवनीत कौर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed