सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Encroachment on the footpath has increased inconvenience, making it difficult for pedestrians to walk.

Gurugram News: फुटपाथ पर अतिक्रमण से बढ़ी परेशानी, राहगीरों का चलना हुआ मुश्किल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on the footpath has increased inconvenience, making it difficult for pedestrians to walk.
विज्ञापन
सेक्टर-51 स्थित मेफील्ड गार्डन के पास टूटे फुटपाथ और बढ़ते अतिक्रमण से दुर्घटनाओं का बना रहता है खतरा


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-51 स्थित मेफील्ड गार्डन क्षेत्र में फुटपाथ की खराब स्थिति और बढ़ते अतिक्रमण के कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इलाके में कई स्थानों पर फुटपाथ टूटे पड़े हैं जबकि कई जगहों पर रेहड़ी और दुकानों का सामान फुटपाथ तक फैला हुआ है।
इसके कारण लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है और उन्हें मजबूरन सड़क पर चलना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फुटपाथ का उपयोग पैदल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए होना चाहिए लेकिन वर्तमान में अतिक्रमण के चलते उनका सही इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। कहीं रेहड़ियां खड़ी रहती हैं तो कहीं दुकानदारों ने अपना सामान बाहर तक फैला रखा है। इससे राहगीरों के लिए रास्ता संकरा हो गया है। इसके अलावा कई स्थानों पर फुटपाथ टूटे हुए हैं जिन पर चलना जोखिम भरा बना हुआ है। टूटे हिस्सों में गड्ढे और उखड़ी टाइलें होने के कारण लोगों को ठोकर लगने और गिरने का खतरा बना रहता है। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है क्योंकि इन हिस्सों में पानी भर जाता है जिससे गड्ढों का अंदेशा नहीं हो पाता है। इस दौरान इन फुटपाथ से गुजर रहे राहगीरों के साथ दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका भी बनी रहती है। लंबे समय से क्षतिग्रस्त फुटपाथ अब परेशानी का सबब बनती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed