सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two boxers from the district selected for the Pro Boxing League.

Gurugram News: जिले के दो मुक्केबाजों का प्रो. बॉक्सिंग लीग में हुआ चयन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two boxers from the district selected for the Pro Boxing League.
विज्ञापन
भारत की पहली फ्रेंचाइजी आधारित प्रोफेशनल बॉक्सिंग लीग का 6 से 10 जुलाई तक होगा आयोजन

चार फ्रेंचाइजी टीमों ने प्रदर्शन के आधार पर प्वाइंट सिस्टम से 32 मुक्केबाजों का किया चयन
संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। भारतीय मुक्केबाजी के इतिहास में पहली बार प्रोफेशनल बॉक्सिंग लीग का आयोजन किया जा रहा है। खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हुई। इसमें जिले के दो खिलाड़ियों का भी चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 6 से 10 जुलाई तक नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। लीग को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।



सोमवार को पूरी हुई चयन प्रक्रिया में चार फ्रेंचाइजी टीमों ने कुल 32 मुक्केबाजों को शामिल किया। चयनित खिलाड़ियों में दो युवा मुक्केबाज भी शामिल हैं, जिन्होंने पिछले एक वर्ष के दौरान आयोजित विभिन्न राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की है। इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र ने बताया कि लीग के लिए खिलाड़ियों का चयन पारंपरिक नीलामी के बजाय उनके प्रदर्शन के आधार पर प्वाइंट सिस्टम के माध्यम से किया गया है। देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच गुरुग्राम के दोनों मुक्केबाज़ों का चयन होना उनकी मेहनत और क्षमता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रो. बॉक्सिंग लीग भारतीय मुक्केबाजी को नई पहचान देने वाला मंच साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक होंगे मुकबाले
लीग में शामिल चार टीमों मुंबई मुक्केबाज, ईस्टर्न योद्धा, मध्य महायोद्धा और पंजाब पिंड पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबले होंगे। प्रत्येक टीम में आठ खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। 6 जुलाई को नई दिल्ली में लीग का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा, जबकि सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक जियो हॉटस्टार पर किया जाएगा। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि जिले के दोनों मुक्केबाज इस मंच पर शानदार प्रदर्शन कर शहर और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

25 जून से पांच जुलाई तक तालकटोरा स्टेडियम में प्रशिक्षक शिविर किया जाएगा आयोजित
6 जुलाई को लीग का शुभारंभ भव्य रंगारंग समारोह के साथ होगा। वहीं, इससे पहले 25 जून से पांच जुलाई तक तालकटोरा स्टेडियम में प्रशिक्षक शिविर किया आयोजित जाएगा। लीग में लड़कों के वर्ग में 53.5 किग्रा, 61.2 किग्रा, 72.6 किग्रा, 79.4 किग्रा और 90.7 किग्रा के मुक्केबाजों के बीच मुकाबले होंगे। वहीं, लड़कियों के वर्ग में 53.5 किग्रा, 61.2 किग्रा, 69.9 किग्रा की मुक्केबाज शामिल होंगी। टीमें में एक-एक अतिरिक्त मुक्केबाज शामिल करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed