{"_id":"6a3ae62c8c843fae50065612","slug":"parking-operators-head-smashed-with-a-rod-threatened-with-death-at-gunpoint-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-92368-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: डंडे से फोड़ा पार्किंग संचालक का सिर, पिस्टल तानकर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: डंडे से फोड़ा पार्किंग संचालक का सिर, पिस्टल तानकर दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हवाई फायर भी किया, पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-85 में रविवार की रात को हुई आपसी कहासुनी के बाद एक युवक ने साथियों के साथ मिलकर पार्किंग संचालक का डंडे से सिर फोड़ दिया। इसके बाद घायल पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने जाते समय हवाई फायर भी किया। पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद युवकों सहित अन्य लोगाें के खिलाफ 22 जून को खेड़कीदौला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महेंद्रगढ़ के खोड़ गांव निवासी रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बढ़ा गांव में किराये पर रहता है। उसने पिरामिड सोसाइटी सेक्टर-85 के पास खाली जमीन पर निजी पार्किंग कर रखी है। 21 जून की रात को वह अपने दोस्त आकाश के साथ पर्किंग में मौजूद था। इसी दौरान अजय नाम का युवक आया और पीड़ित रोहित से कहा कि हेमंत उर्फ हेमु से मारने के लिए फिल्डिंग कर रहा है। इसके बाद रोहित, हेमंत उर्फ हेमु, अजय और मनीष के बीच कॉल पर कहासुनी हुई।
इसके करीब 30 मिनट बाद ही हेमंत उर्फ हेमु, मनोज, मनीष, भोलू व अन्य दो युवक एक स्कॉर्पियो में सवार होकर आए। आते ही मनीष ने शिकायकर्ता के सिर में डंडा मारा और भोलू ने भी सिर पर लोहे की पाइप से वार किया। इसके बाद स्कॉर्पियो में आए सभी युवकों ने पीड़ित के साथ मारपीट की। जब वह नीचे गिर गया तो हेमंत उर्फ हेमु ने पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। वहां से जाते समय हेमंत ने हवा में फायर भी किया। घायल के दोस्त आकाश ने घटना के बारे में उसके परिवार को सूचना दी व निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
-- --