{"_id":"6a33ef3dec72a822e5073f5a","slug":"ended-the-sit-in-with-a-warning-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-91872-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: चेतावनी के साथ खत्म किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: चेतावनी के साथ खत्म किया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो दिन से मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे जनस्वास्थ्य के कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना जनस्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों ने कार्यकारी अभियंता विकास मलिक के आश्वासन के बाद धरने को समाप्त किए जाने की घोषणा कर दी है। उक्त धरना कर्मचारियों द्वारा अपनी लंबित मांगों को लेकर दो दिन से किया जा रहा था। वहीं, कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 15 दिन के बाद दोबारा से धरने पर बैठा जाएगा।
बृहस्पतिवार को दो दिन से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्लूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकारी अभियंता के मध्य हुई सकारात्मक वार्तालाप के बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्ति की घोषणा की। यूनियन के जिला प्रधान के नेतृत्व में पदाधिकारी विकास मलिक के साथ अपनी मांगों को लेकर वार्तालाप करने के लिए बैठे। करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों के बीच चली बातचीत के बाद सभी 12 मांगों पर चर्चा की गई। कार्यकारी अभियंता विकास मलिक ने सभी मांगों को स्वीकारते हुए 10 दिन के भीतर मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। वहीं, कर्मचारियों ने मांगें पूरी किए जाने के आश्वासन के बाद धरने को समाप्त कर दिया है। वहीं, जिला प्रधान महेंद्र चुटानी ने बताया कि कार्यकारी अभियंता ने मांगों को 10 दिन के अंदर पूरा करने का आश्वासन दिया है। अगर मांगें पूरी नही हुईं तो 15 दिन में दोबारा धरना दिया जाएगा।