सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fire safety training program organized in Habitat Society

Gurugram News: हैबिटेट सोसाइटी में फायर सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Fire safety training program organized in Habitat Society
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-99ए स्थित हैबिटेट सोसाइटी में निवासियों के लिए आग से बचाव को लेकर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने आग लगने की स्थिति में बचाव के तरीके और अग्निशमन यंत्र के सही उपयोग की जानकारी दी।
Trending Videos

सोसाइटी के निवासियों ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बहुत उत्साहपूर्वक भाग लिया। लाइव डेमो के माध्यम से आग बुझाने की प्रक्रिया को दिखाया गया, जिसमें उपस्थित लोगों को स्वयं भी अभ्यास करने का अवसर दिया गया। इस मौके पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दलबी़र सिंह बेनीवाल ने कहा कि निवासियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से लोगों में जागरूकता बढ़ती है और आपातकालीन स्थिति में सही निर्णय लेने में मदद मिलती है। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में घबराने के बजाय सही तरीके से प्रतिक्रिया देना और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। सोसाइटी प्रबंधन ने बताया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed