{"_id":"6a2eab4265d20b014208e6cb","slug":"for-delhis-attention-fraudster-arrested-for-scamming-people-under-the-pretext-of-increasing-credit-card-limits-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-91399-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के ध्यानार्थ : क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के ध्यानार्थ : क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- फर्जी लिंक भेजकर खाते से उड़ाए थे 1.70 लाख रुपये, आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर अपराध थाना दक्षिण पुलिस ने क्रेडिट कार्ड मेंटेनेंस चार्ज हटाने और लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी विकास (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले एक क्रेडिट कार्ड कंपनी में काम करता था। नौकरी छोड़ने के बाद वह फर्जी मोबाइल नंबरों से लोगों को कॉल कर खुद को बैंक कर्मचारी बताता था। इसके बाद वह मेंटेनेंस चार्ज हटाने और क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर लिंक भेजता था। लिंक पर क्लिक कर कार्ड की जानकारी दर्ज करते ही पीड़ितों के खातों से रकम निकल जाती थी। एक मामले में आरोपी ने इसी तरीके से पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से करीब 1.70 लाख रुपये की ठगी की थी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ठगी की रकम से ऑनलाइन सोना खरीदता था। पुलिस से बचने के लिए वह फर्जी मोबाइल नंबर और पते का इस्तेमाल कर सोने की डिलीवरी मंगवाता था।
आरोपी से पूछताछ जारी है। मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। -
गौरव फोगाट, एसीपी साइबर अपराध, गुरुग्राम