सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Foundation stone laid for storm water drain and water supply projects

Gurugram News: स्टॉर्म वाटर ड्रेन व जलापूर्ति परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for storm water drain and water supply projects
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि नागरिकों को पानी, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। हरियाणा सरकार इस दायित्व का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर रही है।मंत्री राव नरबीर सिंह वीरवार को सेक्टर-9 व 9ए में स्टॉर्म वाटर ड्रेन परियोजनाओं तथा गांव धनकोट स्थित नगर निगम के वार्ड संख्या 6 में जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाने के कार्यों का शिलान्यास करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर निगम के मुख्य अभियंता विजय ढाका, सम्बंधित वार्ड के पार्षद नरेश कटारिया और सतपाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
Trending Videos

कैबिनेट मंत्री द्वारा गुरुग्राम के सेक्टर-9 एवं सेक्टर-9ए में स्टॉर्म वाटर ड्रेन से संबंधित महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओं के तहत सेक्टर-9 में लगभग 14.5 किलोमीटर तथा सेक्टर-9ए में करीब 11.4 किलोमीटर लंबाई में ड्रेनेज लाइन बिछाई जाएगी, जिससे आंतरिक सड़कों और मुख्य मार्गों पर वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। इन कार्यों पर कुल लगभग 19.35 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके अतिरिक्त सेक्टर- 9 एवं 9ए क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए डिस्पोजल सिस्टम (सम्पवेल आदि) का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे बरसात के दौरान पानी का सुचारू निकास सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



धनकोट में 4.53 करोड़ की लागत से जल आपूर्ति व्यवस्था होगी मजबूत
ग्राम धनकोट में जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नई जल आपूर्ति पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। जिस पर लगभग 4.53 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस परियोजना के तहत नई डीआई पाइपलाइन डालने के साथ पुरानी व क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को बदला जाएगा, ताकि पेयजल की आपूर्ति बेहतर, नियमित और पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed