सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three Dead Including Driver and Conductor in delhi jaipur highway Accident in Gurugram

गुरुग्राम में हादसा: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, चालक सहित तीन की मौत

अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 01 May 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
सार

Gurugram Road Accident: गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर फ्लाईओवर के पास दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सड़क हादसा हुआ। हादसे में चालक, कंडक्टर और एक अन्य व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। 

Three Dead Including Driver and Conductor in delhi jaipur highway Accident in Gurugram
सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

मानेसर थाना क्षेत्र में 30 अप्रैल की देर रात करीब 2 बजे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा आईएमटी मानेसर फ्लाईओवर के पास हुआ।  मृत चालक के भाई दुर्गा प्रसाद की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ सड़क हादसे में मौत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 

Trending Videos

मृतकों की पहचान जौनपुर (उत्तर प्रदेश) के पटहना गांव निवासी शंकर बिन्द, बलिया (उत्तर प्रदेश) के जिगनी गांव निवासी सुनील कुमार गौण व रामराज प्रसाद के रूप में हुई है। मृतक चालक शंकर बिन्द के भाई दुर्गा प्रसाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गाड़ी चलाने का काम करते हैं व उसका भाई भी गाड़ी पर चालक था। वे दोनों भाई 30 अप्रैल की रात को भिवाड़ी से दिल्ली के लिए गाड़ी लेकर जा रहे थे।

आगे शंकर की गाड़ी चल रही थी, जबकि पीछे वे गाड़ी लेकर चल रहे थे। देर रात करीब 2 बजे जब गाड़ियां आईएमटी मानेसर में फ्लाईओवर के पास पहुंची तो एनएच-48 पर जयपुर से दिल्ली रोड पर एक ट्रक खड़ा था। शंकर की गाड़ी के आगे चल रही गाड़ी ने अचानक लेन बदल ली और उसकी गाड़ी सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे टकरा गई। उक्त ट्रक में न इंडिकेटर जलाए थे और न कोई साइन-रिफलेक्टर लगा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में चालक शंकर बिन्द, कंडक्टर सुनील कुमार व रामराज प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मानेसर थाने की पुलिस व ईआरवी माैके पर पहुंची और तीनों घायलों का एंबूलेंस से सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। 

तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है कि ट्रक को हाईवे की लेन पर क्यों खड़ा किया गया था। ट्रक के नंबर के आधार पर मालिक को नोटिस भेजकर चालक को पेश करने के लिए कहा जाएगा। चालक को जांच में शामिल करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। - विकास, एएसआई व जांच अधिकारी, मानेसर थाना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed