सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gangster Sahil Chauhan Deported from Thailand to India

STF की बड़ी कार्रवाई: थाईलैंड से गैंगस्टर साहिल को भारत करवाया डिपोर्ट, हत्या, लूट और रंगदारी मांगने के आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 11 Apr 2026 12:32 PM IST
विज्ञापन
सार

साहिल विदेश में बैठकर इंटरनेट मीडिया और विदेशी मोबाइल नंबरों से हरियाणा के कारोबारियों को धमकी देकर उनसे करोड़ों की रंगदारी मांगता था। एसटीएफ को इनपुट मिला था कि साहिल चौहान थाईलैंड में है। 

Gangster Sahil Chauhan Deported from Thailand to India
गैंगस्टर साहिल चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गैंगस्टर साहिल चौहान को हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने थाईलैंड से भारत डिपोर्ट करवाया है। शुक्रवार की रात को दिल्ली एयरपोर्ट से एसटीएफ ने गिरफ्तार किया। बीते दिनों साहिल चौहान को थाईलैंड में गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे डिपोर्ट करने की कई दिनों से प्रक्रिया चल रही थी। एयरपोर्ट से एसटीएफ टीम उसे लेकर भोंडसी मुख्यालय पहुंची। साहिल चौहान पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उस पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, जबरन वसूली जैसे मामले हैं। 
Trending Videos


यह एनआईए के रडार पर था और आतंक-गैंगस्टर गठजोड़ के मामले में भी वांछित था। यह विदेश में बैठकर इंटरनेट मीडिया और विदेशी मोबाइल नंबरों से हरियाणा के कारोबारियों को धमकी देकर उनसे करोड़ों की रंगदारी मांगता था। एसटीएफ को इनपुट मिला था कि साहिल चौहान थाईलैंड में है। ऐसे में औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे वापस भारत लाया गया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ में अन्य आरोपितों व विदेशी नेटवर्क का भी पता चलेगा। एसटीएफ आईजी सतीश बालन ने गैंगस्टर साहिल चौहान का प्रत्यर्पण करवाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी साहिल 2024 में बेंगलुरु से फर्जी पासपोर्ट पर अब्रॉड भाग गया था। इसके बाद वह दो साल तक कई देशों में घूमता रहा। कुछ दिन पहले ही वह थाईलैंड पहुंचा। वह अपने पिता का पासपोर्ट रिन्यू कराने की कोशिश कर रहा था, उसके पिता की डायलिसिस होनी थी। वह अपने पिता को थाईलैंड ले जाना चाहता था। इसी दौरान एसटीएफ को उसके थाईलैंड में होने की जानकारी मिली और प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू की गई। फिलहाल इसे रिमांड पर लेकर अपराध के बारे में पूछताछ की जाएगी। 

विदेश में रहने के दौरान भी इसका नाम कई अपराधों में शामिल पाया गया है। यह अंबाला के शाहजादपुर गांव का रहने वाला है। इसने डंकी रूट से पुर्तगाल जाने की भी कोशिश की थी, लेकिन सफल नहीं हो पाया था। यह वर्ष 2016 से ही अपराध की दुनिया में सक्रिय था। शुरुआत में इसने भूपी राणा गैंग के लिए काम किया। एक केस में इसे 10 साल की सजा भी हुई थी। लेकिन जेल से जमानत पर आने के बाद यह फरार हो गया था। यह वर्ष 2016 के बाद से ही बंबीहा और कौशल गिरोह के लिए भी काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed