फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   GMDA claims: City's momentum remained uninterrupted despite over 200 mm of rainfall.

जीएमडीए का दावा : 200 मिमी से अधिक बारिश में नहीं थमी शहर की रफ्तार

Sun, 09 Aug 2026 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
GMDA claims: City's momentum remained uninterrupted despite over 200 mm of rainfall.
जहां कहीं पानी जमा हुआ भी, वहां दो से तीन घंटे में निकासी कर दी गई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। तीन दिन में 200 मिमी से अधिक बारिश के बावजूद गुरुग्राम के प्रमुख मार्गों पर इस बार यातायात की रफ्तार नहीं थमी। पिछले वर्षों में जलभराव के लिए बदनाम रहे शहर के ज्यादातर हॉटस्पॉट पर स्थिति सामान्य रही। जहां कहीं पानी जमा हुआ भी, वहां दो से तीन घंटे में निकासी कर दी गई।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने नगर निगम गुरुग्राम के साथ समन्वय कर पुरानी ड्रेनेज व्यवस्था की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया। जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा के मार्गदर्शन में ड्रेनों की सफाई और डिसिल्टिंग के साथ कई स्थानों पर नई ड्रेन लिंक और सैकड़ों रोड गली इनलेट बनाए गए। वहीं, नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने भी जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल्द पानी निकासी के निर्देश दिए।
विज्ञापन


तीन प्रमुख ड्रेनों की सफाई से बढ़ी क्षमता
शहर की जलनिकासी व्यवस्था की प्रमुख कड़ी लेग-1, लेग-2 और लेग-3 ड्रेन की मानसून से पहले व्यापक सफाई और डिसिल्टिंग कराई गई। नरसिंहपुर गुरुग्राम के सबसे बड़े जलभराव वाले क्षेत्रों में शामिल रहा है। जीएमडीए ने करीब डेढ़ महीने में नरसिंहपुर के लिए नई ड्रेन तैयार की। सदर्न पेरिफेरल रोड पर भी इस बार बड़े स्तर पर जलभराव नहीं हुआ। इसके पीछे लेग-4 ड्रेन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन हॉटस्पॉट पर भी स्थिति रही सामान्य
सुभाष चौक, नरसिंहपुर, उमंग भारद्वाज चौक, मेजर सुशीला आइमा मार्ग, सेक्टर-22/23, सिग्नेचर टावर, एआईटी चौक, मेदांता रोड, राजीव चौक और राजीव चौक से सुभाष चौक मार्ग सहित कई प्रमुख स्थानों पर इस बार बड़े स्तर पर जलभराव नहीं हुआ। जीएमडीए की योजना केवल जलभराव रोकने तक सीमित नहीं रही। बारिश के पानी का भूजल रिचार्ज के लिए इस्तेमाल करने पर भी जोर दिया गया।


कुछ स्थानों पर जलभराव
हालांकि ज्यादातर संवेदनशील स्थानों पर स्थिति नियंत्रण में रही, लेकिन शीतला माता रोड और बादशाहपुर के पास एरिया मॉल के सामने कुछ स्थानों पर जलभराव हुआ। जीएमडीए और नगर निगम ने इन स्थानों को चिन्हित कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed