{"_id":"6a6e3dde8dd93e07340a5da4","slug":"growing-craze-for-lord-shiva-printed-t-shirts-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96392-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: भगवान शिव की प्रिंटेड टी-शर्ट का बढ़ा क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: भगवान शिव की प्रिंटेड टी-शर्ट का बढ़ा क्रेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिशूल, डमरू, महाकाल और हर हर महादेव के ग्राफिक्स व कोट्स युवाओं को आ रहे पसंद
सावन माह में शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा के दौरान खूब खरीदी जा रहीं
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सावन माह में शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा के दौरान बाजारों में भगवान शिव की प्रिंटेड टी-शर्ट का क्रेज है। इन टी-शर्ट को कांवड़ लेने जाने वाले लोगों के साथ ही युवा भक्ति व फैशन के अनोखे संगम को खूब पसंद कर रहे हैं। टी-शर्ट में त्रिशूल, डमरू, महाकाल और हर हर महादेव के आकर्षक ग्राफिक्स व कोट्स युवाओं को पसंद आ रहे हैं। इसके साथ ही दुकानों पर शिवलिंग व रूद्राक्ष की मालाओं की बिक्री भी खूब हो रही है। मिनिमलिस्टिक लुक पसंद करने वालों के लिए छाती या बाजू पर छोटे त्रिशूल, डमरू या तीसरी आंख के सूक्ष्म डिजाइन भी बाजार में उपलब्ध हैं।
सावन माह लगने से पहले ही गुरुग्राम के सदर बाजार में महादेव के अलग-अलग रूप, महामृत्युंजय मंत्र, ॐ नमः शिवाय और महाकाल संबंधित टेक्स्ट प्रिंट टी-शर्ट काफी बिक रही हैं। इन टी-शर्ट में अंधेरे में चमकने वाले नियॉन कलर्स और शिव जी के आधुनिक डिजिटल आर्टवर्क युवाओं की पहली पसंद बने हुए हैं।
दुकानदार रवि दीवान ने बताया कि करीब 10 दिन पहले ही महादेव प्रिंट वाली टी-शर्ट की बिक्री शुरू हाे गई थी। यहां पर 100 रुपये से 150 रुपये की प्रिटेंड टी-शर्ट बिक रही हैं। टी-शर्ट व निक्कर का सेट करीब 300 रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन
दुकानदार विमल जैन ने बताया कि पैदल कांवड़ लाने वाले कांवड़ियों के अलावा डाक कांवड़ लाने वाले लोगों ने काफी संख्या में टी-शर्ट खरीदी हैं। डाक कांवड़ लाने युवा एक जैसी टी-शर्ट बनवाने का ऑर्डर दे रहे हैं। इन टी-शर्ट पर डाक कांवड़ लाने के समय, गांव या कॉलोनी का नाम, युवाओं के नाम लिखवाए जा रहे हैं।
शिवलिंग और रूद्राक्ष की माला खरीद रहे श्रद्धालु
सदर बाजार सहित मॉल व अन्य मार्केट में शिवलिंग, रूद्राक्ष की माला सहित शिवरात्रि से संबंधित अन्य सामान बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। सदर बाजार में 60 रुपये से लेकर करीब 5500 रुपये कीमत के शिवलिंग दुकानों पर रखे गए हैं। नर्मदा नदी से लाए गए शिवलिंग की ज्यादा मांग है। दुकानदार संभव जैन ने बताया कि सावन माह शुरू होते ही शिवलिंग की बिक्री बढ़ी है। काफी लोग सावन माह में रूद्राभिषेक करते हैं, तो वे नए शिवलिंग, रूद्राक्ष माला सहित अन्य सामान खरीद रहे हैं।