फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram wins on the pitch, Sohna loses

Gurugram News: पिच पर गुरुग्राम की जीत, सोहना चित

Mon, 17 Aug 2026 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Gurugram wins on the pitch, Sohna loses
जिला स्तरीय स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता टीम गुरुग्राम। प्रशिक्षक
जिला स्तरीय स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुग्राम ने जीता अंडर-14 खिताब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुग्राम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में गुरुग्राम ने सोहना की टीम को 52 रन से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। वहीं, सोहना की टीम उपविजेता रही।



फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरुग्राम की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाए। टीम की ओर से कबीर ने 25 रन बनाएं। दोनों बल्लेबाजों ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन




लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोहना की टीम गुरुग्राम के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम निर्धारित 10 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर महज 24 रन ही बना सकी। इस तरह गुरुग्राम ने 52 रन से मुकाबला जीतकर अंडर-14 वर्ग की विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन




एईओ जगदीश अहलावत ने गुरुग्राम की अंडर-14 टीम को खिताब जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर से ही विद्यार्थियों को खेलों के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए भी बेहतर तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed