{"_id":"6a0afbbf31b992b643013c54","slug":"heat-wave-hits-mercury-crosses-44-degrees-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-112143-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गर्मी का प्रहार, पारा 44 डिग्री पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गर्मी का प्रहार, पारा 44 डिग्री पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो:- दोपहर के समय सूनी पड़ी पिनगवां में सड़कें। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। लगातार बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। जिले में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। ऐसे में लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाएं चलने लगती हैं। दोपहर होते-होते सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा छा जाता है। हीट वेव का सबसे ज्यादा असर खेतों में काम कर रहे किसानों, निर्माण कामों में जुटे मजदूरों, राहगीरों और खुले में काम करने वाले लोगों पर पड़ रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। चिकित्सकों के अनुसार तेज गर्मी में शरीर में पानी की कमी, चक्कर आना, कमजोरी और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। उधर बढ़ती गर्मी के साथ बिजली की मांग भी लगातार बढ़ रही है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोग निर्बाध बिजली आपूर्ति की उम्मीद लगाए बैठे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में राहत नहीं मिली तो गर्मी का असर और बढ़ सकता है।
हीटवेव के चलते लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है समय-समय पर पानी पीते रहें। जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलें। खास तौर पर बुजुर्ग और छोटे बच्चों का ख्याल रखें , डॉक्टर की सलाह से दवा लें।
विज्ञापन
-डॉ. मनप्रीत तेवतिया, जिला नोडल अधिकारी
Trending Videos