सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Heavy rush at women's registration counter in Civil Hospital

Gurugram News: नागरिक अस्पताल में महिला पंजीकरण काउंटर पर भारी भीड़

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Heavy rush at women's registration counter in Civil Hospital
विज्ञापन
महिलाओं और गर्भवती महिलाओं के लिए है बने अलग काउंटर पर भी भीड़
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में पंजीकरण काउंटर पर मरीजों और परिजनों की भीड़ बढ़ती जा रही है। खासतौर से महिलाओं के काउंटर पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। अस्पताल प्रशासन ने महिलाओं और गर्भवती महिलाओं के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था की है, इसके बावजूद लंबी कतारें बनी रहती हैं।
गर्भवती महिलाएं कार्ड बनवाने के लिए अधिक समय तक इंतजार करने को मजबूर हैं। कई मरीज शिकायत कर रहे हैं कि सुबह के शुरुआती घंटों में ही काउंटर पर भारी भीड़ हो जाती है, जिससे उन्हें समय पर इलाज या जांच में देरी का सामना करना पड़ता है। भीड़ कम करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ और काउंटर बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, मरीजों से अपील की गई है कि वे आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें ताकि पंजीकरण प्रक्रिया तेज हो सके। बेहतर प्रबंधन और डिजिटल पंजीकरण की व्यवस्था से मरीजों को समय की बचत होगी और भीड़ में कमी आएगी।

---
अस्पताल में नहीं है बैठने की व्यवस्था
अस्पताल में महिलाओं के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था है इसके बावजूद लाइन में खड़ा होना पड़ता है। गर्मी के मौसम में यह परेशानी और बढ़ जाती है, खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए।-- गीता, मरीज

अस्पताल में बैठने की कोई खास व्यवस्था नहीं है। मरीजों की सुविधा के लिए काउंटर बढ़ाने की जरूरत है, ताकि कार्ड बनवाने और इलाज में समय कम लगे और भीड़ कम हो।-- भावना, मरीज


--------------------------------------
अस्पताल में काउंटर की व्यवस्था दुरुस्त करने का कार्य जारी है। मरीजों का समय कम लगे, इसके लिए विशेष रूप से महिलाओं के काउंटर और सुविधा सुधार पर ध्यान दिया जा रहा है। - डाॅ. लोकवीर, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed